विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2026

रश्मिका मंदाना मना रहीं 30वां बर्थडे, फैंस को दिया तोहफा, अपकमिंग फिल्म में हाथ में बंदूक, हथकड़ी में दिखीं पुष्पा की 'श्रीवल्ली'

मेकर्स ने हाल ही में 'मायसा' का फर्स्ट लुक रिलीज किया है, जिसने तुरंत ही हर तरफ चर्चा छेड़ दी है. रश्मिका मंदाना ने अपने निडर, रॉ और बिल्कुल नए अवतार से दर्शकों को हैरान कर दिया है.

रश्मिका मंदाना मना रहीं 30वां बर्थडे, फैंस को दिया तोहफा, अपकमिंग फिल्म में हाथ में बंदूक, हथकड़ी में दिखीं पुष्पा की 'श्रीवल्ली'
रश्मिका मंदाना मना रहीं 30वां बर्थडे
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना स्टारर 'मायसा' 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फैंस को इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. अपनी वर्सटैलिटी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली रश्मिका ने अपनी परफॉरमेंस से हमेशा दर्शकों को सरप्राइज किया है, 'मायसा' में उनका लुक देख कर फैंस फिल्म के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं.  उम्मीद है कि यह फिल्म उन्हें एक निडर और दमदार रोल में दिखाएगी जो उनकी ऑन-स्क्रीन इमेज को पूरी तरह बदल सकता है.

​आज उनके जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने एक कमाल का नया पोस्टर रिलीज किया है जिसमें टैलेंटेड स्टार पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं. यह मोनोक्रोम पोस्टर उनके इंटेंस लुक को कैप्चर करता है, जहां उनके चेहरे पर धूल और खून लगा है. जो उनकी रॉ पावर और इमोशन्स को साफ दिखाता है. यह दिलचस्प पोस्टर एक ऐसे किरदार की ओर इशारा करता है जो बोल्ड और रफ है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को तुरंत बढ़ा दिया है. पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “उसने अपनी चमक से राज किया... अपनी ग्रेस से दिल जीते... अब वो आ रही है अपनी बेमिसाल रफ़्तार और गुस्से के साथ. तैयार हो जाइए उनकी अब तक की सबसे धमाकेदार परफॉरमेंस के लिए. 2026 में सिनेमाघरों में.

यह भी पढ़ें- राज घराने की बहु बनने वाली थीं माधुरी दीक्षित, शादी की तैयारियों के बीच एक घटना से टूटा था रिश्ता

मेकर्स ने हाल ही में 'मायसा' का फर्स्ट लुक रिलीज किया है, जिसने तुरंत ही हर तरफ चर्चा छेड़ दी है. रश्मिका मंदाना ने अपने निडर, रॉ और बिल्कुल नए अवतार से दर्शकों को हैरान कर दिया है, वहीं दमदार बैकग्राउंड स्कोर ने इसके असर को और भी बढ़ा दिया है. जबरदस्त एक्शन और जेक्स बिजॉय के म्यूजिक से सजी 'मायसा' एक थ्रिलिंग सिनेमाई सफर का वादा करती है, जिसने इसे साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बना दिया है.

अनफॉर्मुला फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस और रवींद्र पुल्ले के डायरेक्शन में बनी 'मायसा' आदिवासी इलाकों पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जो दमदार विजुअल्स, एक दिलचस्प कहानी और रश्मिका की यादगार परफॉरमेंस का वादा करती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mysaa, Mysaa First Glimpse, Mysaa Out, Mysaa Movie, Mysaa Poster
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height