विज्ञापन

रश्मिका मंदाना का शादी के बाद इस एक्टर से भी जुड़ा रिश्ता, जानें कौन कहेगा 'रश्मिका भाभी'

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी हो गई है. इस शादी के साथ ही रश्मिका को कई नए रिश्ते मिले. इन्हीं में से एक है देवर और भाभी का नोंकझोंक वाला रिश्ता.

रश्मिका मंदाना का शादी के बाद इस एक्टर से भी जुड़ा रिश्ता, जानें कौन कहेगा 'रश्मिका भाभी'
किसकी भाभी बनेंगी रश्मिका मंदाना
Social Media
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना और विजय देरकोंडा की शादी हो गई है. सबसे पहले 26 फरवरी की सुबह उनकी शादी तेलुगू रिती-रिवाज से हुई. इसके बाद कोडवा रीति-रिवाज से शादी होगी. अब जैसा कि आप जानते हैं भारत में शादी का मतलब रिश्ते का पूरा गुलदस्ता होता है. वहीं जब से शादी की खबरें आईं रश्मिका के सास-ससुर को लेकर काफी बातें हुईं की बहू को लेकर एक शर्त थी. रश्मिका की सास ने उन्हें खानदानी कंगन दिए. इस तरह की तमाम बातें सामने आईं लेकिन फिलहाल किसी ने इस पर कोई कनफर्मेशन नहीं दिया है. खैर कनफर्मेशन तो आती रहेगी. हमने सोचा क्यों ना आपको रश्मिका से जुड़ने वाले एक और रिश्ते के बारे में बता दें. ये रिश्ता है देवर का. शादी के बाद रश्मिका मंदाना किसकी भाभी बनने वाली हैं.

रश्मिका मंदाना किसकी बनेंगी भाभी?

रश्मिका मंदाना को भाभी कहने का हक विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा को मिलने वाला है. आनंद, विजय के छोटे भाई हैं और वह भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की राह पर हैं. 15 मार्च 1996 को हैदराबाद में जन्मे आनंद विजय के बहुत करीब हैं. उन्होंने 2019 में फिल्म दोरासानी से डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें जी सिने अवॉर्ड्स तेलुगु में बेस्ट डेब्यू मेल अवॉर्ड मिला. इसके बाद मिडिल क्लास मेलोडिज, पुष्पका विमानम और बेबी (2023) जैसी फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई. अमेरिका में Deloitte में जॉब करने के बाद उन्होंने एक्टिंग का रास्ता चुना.

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली शादी से बने पति-पत्नी, दूसरी शादी थोड़ी में

भाइयों के बीच है गहरी बॉन्डिंग

भाइयों का रिश्ता बहुत गहरा है विजय अक्सर आनंद की तारीफ करते नजर आते हैं. आनंद ने हाल ही में विजय की शादी (रश्मिका मंदाना के साथ) के लिए उदयपुर में साथ पहुंचकर इमोशनल पोस्ट शेयर किए. दोनों भाई अपने पिता गोवर्धन राव के सपने को पूरा कर रहे हैं, जो टीवी डायरेक्टर थे. परिवार की जड़ें तेलंगाना के थुम्मनपेटा गांव से हैं. आनंद की मेहनत और भाईचारा उन्हें फैंस का पसंदीदा बनाता है. वहीं विजय अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग इंजॉय करते हैं. अब तो परिवार में एक और सितारा जुड़ गया है.

यह भी पढ़ें: कच्चे केले, लाल गुलाब, मोतिया के सफेद फूल और नीला टब- रश्मिका-विजय की शादी में मोहब्बत की खुशबू और जिंदगी के रंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com