विज्ञापन

कच्चे केले, लाल गुलाब, मोतिया के सफेद फूल और नीला टब- रश्मिका-विजय की शादी में मोहब्बत की खुशबू और जिंदगी के रंग

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड की शादी हो चुकी है. अब 26 फरवरी यानी कि आज की शाम वे कोडवा रीति-रिवाज से एक और शादी करने जा रहे हैं.

कच्चे केले, लाल गुलाब, मोतिया के सफेद फूल और नीला टब- रश्मिका-विजय की शादी में मोहब्बत की खुशबू और जिंदगी के रंग
रश्मिका-विजय की शादी की सजावट में इस्तेमाल हुए ये फूल
Social Media
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी यानी आज शादी कर रहे हैं. शादी एकदम सीक्रेटली हो रही है वहां सिक्यौरिटी के इंतजाम इतने तगड़े हैं कि वेडिंग वेन्यू से अभी तक कोई वीडियो या तस्वीर सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर जो भी देखने को मिल रहा है वह विजय और रश्मिका के ऑफीशियल अकाउंट से ही देखने को मिल रहा है. अब वेन्यू का वीडियो तो सामने नहीं आया लेकिन वहां इस्तेमाल होने वाले कुछ फूलों और सजावट के सामान की तस्वीरें इंटरनेट पर आई हैं. 

रश्मिका-विजय की शादी की सजावट का सामान

वायरल वीडियो में आप तरह तरह के फूल देख सकते हैं. कुछ गुलाबी तो कुछ लाल तो कुछ हरी सजावट वाली फैंसी पत्तियां इस सब के बीच कच्चे केले और केले के पत्ते. इससे साफ है कि सजावट में साउथ का रंग भी मिला हुआ है. वैसे भी शादी की थीम प्राइमल है. ‘प्राइमल' का मतलब है मूल, आदिम या वह जो शुरुआत से जुड़ा हो यानी जड़ों की ओर लौटना. इस थीम में शादी को उसी सादगी और पवित्रता के साथ रचा जाएगा, जैसे दशकों पहले विवाह होते थे, जब दिखावे से ज्यादा महत्व परंपराओं, रीति-रिवाजों और भावनाओं को दिया जाता था.

सोर्सेज की मानें तो यह शादी उसी विचार पर आधारित होगी “जहां से सृष्टि का निर्माण हुआ” यानी प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की मूल ऊर्जा को केंद्र में रखकर. सजावट में प्राकृतिक रंग, मिट्टी, लकड़ी, फूलों और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. हर रस्म को उसके असली स्वरूप में निभाया जाएगा, ताकि शादी में पुरातन भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दे.

इस प्राइमल थीम के जरिए रश्मिका और विजय अपनी नई जिंदगी की शुरुआत सादगी, आध्यात्मिकता और जड़ों से जुड़ाव के साथ करना चाहते हैं. यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि उस मूल भावना का उत्सव होगा, जहां रिश्ते दिखावे से नहीं, बल्कि विश्वास, संस्कार और प्रकृति के साक्षी में जुड़ते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna, Rashmika Mandanna Instagram, Rashmika Mandanna Post, Rashmika Mandanna Wedding, Rashmika Mandanna Vijay Devarkonda, Rashmika Mandanna Vijay Devarkonda Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com