विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2026

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की पहली फोटो, फैन्स कह रहे राम-सीता की जोड़ी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं जिनमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं. कपल के फैंस को इस पल का बेसब्री से इंतजार था.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की पहली फोटो, फैन्स कह रहे राम-सीता की जोड़ी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें आउट
Social Media
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो गई हैं. शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं और उनका अंदाज देखकर फैन्स तारीफ करते नहीं थक रहे. प्रॉपर ट्रेडिशनल अंदाज में इस कपल ने देखने वालों का दिल जीत लिया. विजय देवरकोंडा (36 साल) काफी समय से रश्मिका मंदाना (29 साल) को डेट कर रहे थे. लंबे समय तक रिश्ते तो सीक्रेट रखने के बाद इन्होंने 26 फरवरी को उदयपुर के ITC मेमेंटोज में शादी की. लिमिटेड मेहमानों और परिवार की मौजूदगी में कपल ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए हैं. इसके बाद दोनों कोडवा वेडिंग सेरेमनी में एक दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई.  

तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई धूम

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं. जिन VIROSH को फैंस सालों से साथ देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे अब वो ऑफीशियली पति-पत्नी बन चुके हैं. सादगी और ट्रेडिशनल टच से सजी इन तस्वीरों ने हर किसी का दिल जीत लिया है और फैंस इस न्यूली वेड कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं.

क्या थी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की थीम 

विजय और रश्मिका की शादी की थीम ‘प्राइमल' बताई गई थी. इसका मतलब है मूल, आदिम या वह जो शुरुआत से जुड़ा हो यानी जड़ों की ओर लौटना. इस थीम में शादी को उसी सादगी और पवित्रता के साथ रचा गया, जैसे दशकों पहले विवाह होते थे, जब दिखावे से ज्यादा महत्व परंपराओं, रीति-रिवाजों और भावनाओं को दिया जाता था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna Wedding Photos, Vijay Devarakonda, Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Photo, Rashmika Mandanna Vijay Devarkonda Photo, Vijay Deverakonda Wedding Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com