विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2022

Rashami Desai ने Umar Riaz के साथ दिखाई शानदार केमिस्ट्री, फैन्स बोले- इसकी उम्मीद नहीं थी

बिग बॉस 15 में रश्मि देसाई और उमर रियाज की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया था और वे साथ में इन्हें देखना पसंद करते हैं. हालांकि रश्मि उमर के साथ अपने रिश्ते को नाकार चुकी हैं, लेकिन उनके साथ अक्सर पोस्ट साझा करते हुए देखी जाती हैं.

Rashami Desai ने Umar Riaz के साथ दिखाई शानदार केमिस्ट्री, फैन्स बोले- इसकी उम्मीद नहीं थी
रश्मि देसाई और उमर रियाज ने किया डांस
नई दिल्ली:

रश्मि देसाई जब से बिग बॉस में नजर आई हैं, तब से उनकी फैन फॉलोइंग एक अलग ही लेवल पर पहुंच गई है. बिग बॉस 13 हो या बिग बॉस 15, रश्मि ने अपने शानदार व्यक्तित्व से सभी का दिल जीत लिया है. बिग बॉस 15 में रश्मि देसाई और उमर रियाज की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया था और वे साथ में इन्हें देखना पसंद करते हैं. हालांकि रश्मि उमर के साथ अपने रिश्ते को नाकार चुकी हैं, लेकिन उनके साथ अक्सर पोस्ट साझा करते हुए देखी जाती हैं. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए रश्मि देसाई ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे उमर रियाज के साथ नजर आ रही हैं. 

इस वीडियो को रश्मि देसाई ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में रश्मि और उमर सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेंडिंग रील पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में रश्मि और उमर के बीच शानदार केमिस्ट्री देखते ही बन रही है, जिसे देखने के बाद फैन्स कहने लगे हैं कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी. रश्मि ने वीडियो को शेयर करते हुए 'ऑन लूप' कैप्शन दिया है. वीडियो को कुछ ही देर में हजारों की संख्या में लाइक्स आ गए हैं. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'मेड फॉर इच अदर', तो एक अन्य फैन ने लिखा है, 'ये अनएक्सपेक्टेड था'. तो वहीं कुछ लोगों ने रश्मि और उमर को 'किंग और क्वीन' का खिताब भी दे दिया है. कुल मिलाकर इस वीडियो पर जो रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं, उसे देख तो यही कहा जा सकता है कि फैन्स रश्मि और उमर को रियल लाइफ में एक साथ देखने को बेताब हैं. 

ये भी देखें: मुंबई: अभिनेत्री दिशा पटानी आईं नजर, मैंचिंग क्रॉप टॉप के साथ बैगी पैंट्स में दिखीं

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashami Desai, Umar Riaz, Rashami Desai And Umar Riaz, Rashami Desai And Umar Riaz Video, Rashami Desai Video, Rashami Desai Latest Video, Rashami Desai Instagram, Umar Riaz New Video, Bigg Boss 15, Rashami Desai Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com