विज्ञापन

इंडिया, कॉमेडी पर नाराज होना बंद करो- 370 रुपये वाली बिरयानी विवाद के बीच इस एक्टर ने किया प्रणित मोरे का सपोर्ट!

हर कोई हिमांशु जांगरा के साथ-साथ प्रणित मोरे की भी आलोचना कर रहा है. जहां हर तरफ प्रणित की बुराई हो रही हैं, वहीं बॉलीवुड के एक एक्टर ने उनका सपोर्ट किया है.

इंडिया, कॉमेडी पर नाराज होना बंद करो- 370 रुपये वाली बिरयानी विवाद के बीच इस एक्टर ने किया प्रणित मोरे का सपोर्ट!
370 वाली बिरयानी विवाद के बीच इस एक्टर ने किया प्रणित मोरे का सपोर्ट!
NDTV

इन दिनों स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों अपने एक शो की वजह से चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे हैं. बीते दिनों उनके एक शो में हिमांशु जांगरा नाम के एक शख्स ने महिला के साथ डेट पर उसके 370 रुपये की बिरयानी का खर्च उठाने के बाद, उससे शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद से हर कोई हिमांशु जांगरा के साथ-साथ प्रणित मोरे की भी आलोचना कर रहा है. जहां हर तरफ प्रणित की बुराई हो रही हैं, वहीं बॉलीवुड के एक एक्टर ने उनका सपोर्ट किया है.

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar Welcome to the Jungle fees: अक्षय कुमार ने खोला राज, 'वेलकम टू द जंगल' के कितनी ली फीस?

रणवीर शौरी पोस्ट

दरअसल 370 रुपये की बिरयानी वाली टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद एक्टर रणवीर शौरी ने बिना नाम लिए प्रणित मोरे का बचाव किया है. साथ ही उनकी आलोचना करने वालों पर जमकर गुस्सा निकाला है. रणवीर शौरी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'इंडिया, कॉमेडी पर नाराज होना बंद करो! जो सोसाइटी कॉमेडी और कॉमेडियन का सम्मान नहीं करती, वह धीरे-धीरे आत्ममंथन करने की क्षमता खो देती है। जय कॉमेडी!

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर रणवीर शौरी का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.हर कोई उनकी इस पोस्ट को प्रणित मोरे से जोड़कर देख रहा है. आपको बता दें कि प्रणित मोरे के गुरुग्राम शो में हिमांशु जांगरा ने एक महिला के साथ डेट पर जाने और उससे शारीरिक संबंध की उम्मीद रखने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने 370 की बिरयानी का उसका खर्च उठाया और बदले में शारीरिक संबंध के रूप में अपने 'इन्वेस्टमेंट का रिटर्न' पाने की उम्मीद की। इस बयान के बाद से शो, हिमांशु जांगरा और प्रणित मोरे की  जमकर आलोचना हो रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertaiment, Pranit More, Pranit More 370 Biryani Controversy, Ranveer Shorey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com