नई दिल्ली:
बॉलीवुड पावरहाउस कहलाने वाले एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं. हालांकि शूटिंग से कुछ दिन की छुट्टियां लेकर रणवीर लंदन की सैर कर रहे हैं. लेकिन जहां रणवीर लंदन में हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण भी चैंपियन्स लीग का हिस्सा बनने बर्मिंघम में नजर आईं. हाल ही में यह दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के प्रति प्यार जताते हुए नजर आए. जहां दीपिका पादुकोण के एक फोटो पर रणवीर ने कमेंट किया 'मिसिंग या' तो वहीं दीपिका भी रणवीर के एक फनी वीडियो पर उन्हें 'क्लाउन' (मसखरा) कहते हुए नजर आईं.
अब खबरें हैं कि रणवीर सिंह जल्द ही दीपिका पादुकोण के पड़ोसी बनने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह जल्द ही दीपिका पादुकोण की बिल्डिंग में एक फ्लैट लेने की तैयारी कर रहे हैं. दीपिका हाल ही में मुंबई की एक पॉश बिल्डिंग में शिफ्ट हुई हैं. दीपिका ने हाल ही में एक आलीशान घर खरीदा है. उन्हें फोर्ब्स मैग्जीन द्वारा भारत की सबसे ज्यादा पेड एक्ट्रेस की श्रेणी में रखा गया है. अगर खबरें सही रही तो रणवीर सिंह भी मुंबई के प्रभादेवी स्थित इसी पॉश कॉमप्लैक्स में घर ले सकते हैं. 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर फिल्म 'पद्मावती' में साथ नजर आएंगे. इससे पहले यह दोनों 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'पद्मावती' में दीपिका और रणवीर के अलावा शाहिद कपूर भी नजर आने वाले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Deepika Padukone, Ranveer Singh, Padhmavati, Mumbai, Deepika Comments On Ranveer