विज्ञापन

प्रेम चोपड़ा की छोटी बेटी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड के इस एक्टर की है बीवी, कॉलेज से शुरू हुआ था प्यार

प्रेम चोपड़ा की सबसे छोटी बेटी प्रेरणा चोपड़ा भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं. लेकिन उनका बॉलीवुड से गहरा कनेक्शन है. शरमन जोशी से कम उम्र में शादी, तीन बच्चों की मां और पति के करियर में अहम भूमिका और उनकी सादगी भरी जिंदगी उन्हें खास बनाती है.

प्रेम चोपड़ा की छोटी बेटी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड के इस एक्टर की है बीवी, कॉलेज से शुरू हुआ था प्यार
प्रेम चोपड़ा की छोटी बेटी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड के इस एक्टर की है बीवी

बॉलीवुड के सुनहरे दौर में जब विलेन पर्दे पर आते ही माहौल बदल जाता था. तब प्रेम चोपड़ा का नाम सबसे ऊपर लिया जाता था. उनका अंदाज इतना असरदार था कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी विलेन समझ बैठते थे. 380 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके प्रेम चोपड़ा की पहचान आज भी कायम है. वो जितना लाइमलाइट में रहे हैं. उनकी बेटियां और पत्नी ने अपनी लाइफ को उतना ही पर्सनल रखा है. इसका ये मतलब नहीं कि उनकी बेटियां किसी से कम हैं. खासतौर से उनकी छोटी बेटी प्रेरणा चोपड़ा. जो खुद एक सक्सेसफुल लाइफ जी रही हैं. और, प्रेम चोपड़ा के अलावा भी बॉलीवुड से खास कनेक्शन रखती हैं.  

ये भी पढ़ें: थलापति विजय 6 साल की उम्र में मम्मी-पापा की शादी में हुए थे शामिल, बचपन की फोटो ने खोला बड़ा राज

प्रेरणा चोपड़ा, दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उमा मल्होत्रा की सबसे छोटी बेटी हैं, जिनका फिल्मी परिवार से गहरा नाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

उनकी मां उमा, राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर की बहन हैं, यानी प्रेरणा का रिश्ता सीधे कपूर खानदान से जुड़ता है.

Latest and Breaking News on NDTV

उनकी दो बहनें, रकिता और पुनीता भी अपने अपने करियर में सफल हैं और फिल्मी दुनिया से अलग पहचान रखती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रेरणा की शादी बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी से हुई है. जो 3 इडियट्स और गोलमाल जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दोनों की लव स्टोरी कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी. जब शरमन इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

साल 2000 में दोनों ने शादी कर ली. उस वक्त शरमन की उम्र महज 21 साल थी. शादी के बाद दोनों का रिश्ता और मजबूत होता गया और आज भी उनकी केमिस्ट्री लोगों को पसंद आती है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस कपल के तीन बच्चे हैं, बेटी ख्याना और जुड़वां बेटे वार्यन और विहान. जिनके साथ वो फैमिली लाइफ एंजॉय करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रेरणा कैमरों से दूर रहना पसंद करती हैं. लेकिन खास मौकों पर शरमन के साथ इवेंट्स और स्क्रीनिंग में नजर आ जाती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कहा जाता है कि प्रेरणा, शरमन जोशी के काम और प्रोजेक्ट्स को मैनेज करने में भी अहम भूमिका निभाती हैं. यानी कहा जा सकता है कि वो उनकी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रेरणा चोपड़ा भले ही ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाए रखती हैं, लेकिन उनकी सादगी और मजबूत पारिवारिक जुड़ाव उन्हें खास बनाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com