- रंगोली चंदेल ने करण जौहर को कहा, कैसे कर लेते हो चापलूस
- कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के बिगड़े बोल
- सलमान खान और करण जौहर पर साधा निशाना
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. रंगोली बॉलीवुड और राजनीति की खबरों पर मुखर होकर अपने विचार रखती नजर आती हैं. अपनी बहन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की तरह रंगोली भी फिल्म इंडस्ट्री में पनप रहे परिवारवाद के खिलाफ जमकर आवाज उठाती रही हैं. एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए सलमान खान और करण जौहर पर निशाना साधा है.
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से मिले क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, सोशल मीडिया ने बताया दोनों का 'लंदन' कनेक्शन
Bolly industry Salman Khan ki chaploosi mein jut chuki hai, KJO is leading the chaploosi pack, humko bhi seekhna hai yaar peeche se chugali aur saamne chaapalusi yeh kaise hota hai
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) June 5, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) आज रिलीज हो गई है. ऐसे में रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने फिल्म इंडस्ट्री में हो रही चापलूसी पर कमेंट करते हुए कहा, 'बॉलीवुड इंडस्ट्री सलमान खान की चापलूसी में जुट चुकी है. करण जौहर इस चापलूसी ग्रुप को लीड कर रहे हैं. हमको भी सीखना है यार. पीछे से चुगली और सामने चापलूसी ये कैसे होती है.' रंगोली चंदेल ने प्रोड्यूसर करण जौहर पर सलमान खान की चापलूसी करने का आरोप लगाया है.
Bharat Movie Review: सलमान खान का 'स्लो मोशन' अंदाज, फैन्स के लिए ईद का तोहफा
रंगोली चंदेल एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मैनेजर भी हैं. वो उस समय चर्चा में आई जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ रहे परिवारवाद को लेकर प्रोड्यूसर करण जौहर और ऐक्ट्रस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर कटघरे में खड़ा किया था. इसके अलावा अपने ट्विटर अकाउंट से रंगोली ऋतिक रौशन (Hrithik Roshan) पर भी बरस चुकी हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं