बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं. इस साल शादी के दो महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. प्रेग्नेंसी के दौरान भी आलिया भट्ट खुद को एक्टिव रखने के लिए हर तरीके अपनाती रहती हैं. इन दिनों वह पति रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं. इसके अलावा भी आलिया भट्ट अपनी अन्य कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं. वहीं इस बीच अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके पति रणबीर कपूर भीड़ से उन्हें बचाते दिखाई दिए हैं.
दरअसल शुक्रवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के एक सिनेमा हॉल में पहुंचे. इस दौरान लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ गई. ऐसे में रणबीर कपूर आलिया भट्ट को भीड़ से बचाते दिखाई दिए हैं. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणबीर कपूर पत्नी आलिया को लोगों की भीड़ से प्रोटेक्ट करते दिखाई दे रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
वीडियो में रणबीर कपूर ने ब्लैक जैकेट के साथ व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे डैनम डाली हुई है. साथ ही अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सन ग्लास भी लगाए हुए हैं. वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट येलो कलर की वन पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं. वीडियो में यह कपल बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है. वीडियो में रणबीर कपूर आलिया भट्ट को भीड़ से बचाकर कार की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह वीडियो वायरल हो रहा है.
फिल्म "भेड़िया" के ट्रेलर इवेंट में पहुंचे कृति सेनन और वरुण धवन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं