विज्ञापन

रामायणम में भगवान राम के रोल की तैयारी के लिए विद्वानों से मिले रणबीर कपूर, किया योगाभ्यास

रणबीर कपूर के फैंस को रामायणम के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.  एक्टर को 'रामायण' में भगवान राम के रोल में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं.  फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर ने गुरुवार को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म के लिए एक स्पेशल पैनल में हिस्सा लिया.

रामायणम में भगवान राम के रोल की तैयारी के लिए विद्वानों से मिले रणबीर कपूर, किया योगाभ्यास
रणबीर कपूर ने विद्वानों से की मुलाकात
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर के फैंस को रामायणम के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.  एक्टर को 'रामायण' में भगवान राम के रोल में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं.  फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर ने गुरुवार को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म के लिए एक स्पेशल पैनल में हिस्सा लिया. उनके साथ को-स्टार यश थे, जो फिल्म में रावण का रोल निभा रहे हैं. यहां डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​भी मौजूद थे. इस इवेंट के दौरान, रणबीर ने 'फैनवर्सेशन' से भारतीय पौराणिक कथाओं के सबसे सम्मानित किरदारों में से एक का रोल निभाने की तैयारी के बारे में बात की. जब उनसे इस रोल के लिए अपनी फिजिकल बनावट में बदलाव के बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने बताया कि उनके लिए एक खास तरह की बॉडी बनाने से कहीं ज्यादा जरूरी भगवान राम की फिलॉसफी को समझना था.

यह भी पढ़ें-  तनिष्क बागची पर फूटा अमाल मलिक का गुस्सा, बोले- 51 साल का बुड्ढा हो गया है 

उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा लगता है कि उस तरह की तैयारी - जैसे बॉडी बनाना या एक्शन और डांस करना - थोड़ी आसान होती है क्योंकि वह ऊपरी चीजें हैं, लेकिन इस उम्र और जिंदगी के इस पड़ाव पर भगवान राम की फिलॉसफी को गहराई से समझना इस किरदार को निभाने के लिए बहुत जरूरी था. आप अपना बेस्ट देना चाहते हैं और सिंपल रहना चाहते हैं, न कि चीजों को मुश्किल बनाना चाहते हैं. आप ऐसे इंसान बनना चाहते हैं जिससे 80 साल का बुज़ुर्ग भी जुड़ाव महसूस कर सके. ऊपरी बदलाव से कहीं ज्यादा जरूरी भगवान राम की शिक्षाओं को समझना था."

रणबीर ने भगवान राम की सोच को समझने के प्रोसेस और कैमरे के सामने आने से पहले की गई जबरदस्त तैयारी के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने आगे कहा, "मैंने बहुत कुछ पढ़ा और कई विद्वानों से मुलाक़ात की. मैंने दो साल तक योग का अभ्यास किया. मेरे एक गुरु थे, सुवीर, जो मेरे साथ घंटों बैठकर ध्यान करते थे ताकि मैं भगवान राम की शिक्षाओं को गहराई से समझ सकूं. असल में यह ग्रंथ को समझने की बात है क्योंकि हमारे पास इसके कई वर्जन और रूप मौजूद हैं."

यह भी पढ़ें- 3500 करोड़ की फिल्म देने वाले डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन को लगता है ऐसी मूवी बनाने से डर, कहा- लोगों को समझ नहीं आई तो

'रामायण' में कई बड़े स्टार्स हैं. फ़िल्म में साई पल्लवी माता सीता के रोल में, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में, सनी देओल हनुमान के रोल में और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में नजर आएंगी. इस बड़े पैमाने पर बनने वाली पौराणिक फिल्म में कुणाल कपूर, अरुण गोविल, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं. दो हिस्सों वाली फिल्म सीरीज के तौर पर प्लान की गई 'रामायण' का पहला हिस्सा दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor Films, Ranbir Kapoor Bollywood,  Ramayana Box Office Collection Opening, Ramayana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com