विज्ञापन
This Article is From May 11, 2022

रणबीर कपूर ने देसी अंदाज में 'देहाती डिस्को' पर लगाया ठुमका, वायरल हुआ वीडियो, मिनटों में मिले लाखों व्यूज

इस वीडियो में रणबीर कपूर 'देहाती डिस्को' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में रणबीर ने जिस देसी अंदाज में इस गाने पर ठुमके लगाए हैं, उसे देखने के बाद फैन्स उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

रणबीर कपूर ने देसी अंदाज में 'देहाती डिस्को' पर लगाया ठुमका, वायरल हुआ वीडियो, मिनटों में मिले लाखों व्यूज
रणबीर कपूर का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर बॉलीवुड के हैंडसम हंक हैं. रणबीर कपूर इंस्टाग्राम पर भले ही न हों, लेकिन उनसे जुड़ी अपडेट्स फैन्स को मिलती रहती है. इसी क्रम में रणबीर कपूर का एक नया वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रणबीर कपूर 'देहाती डिस्को' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में रणबीर ने जिस देसी अंदाज में इस गाने पर ठुमके लगाए हैं, उसे देखने के बाद फैन्स एक बार फिर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

रणबीर कपूर के इस डांस वीडियो को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, "रणबीर कपूर ने तो चार चांद लगा दिए इस ठुमके के साथ. अब आप किसके इंतजार में हो. लगाओ ठुमके देहाती डिस्को पर और हो जाओ शुरू". वहीं रणबीर कपूर इस गाने पर डांस करने के बाद कहते हुए सुने जा सकते हैं, "मेरे फेवरेट गणेश मास्टर जी का देहाती डिस्को आ रहा है. देखो इसे. फाडू हुक स्टेप है" इस वीडियो को कुछ ही देर में लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर ताबड़तोड़ अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "क्या डांस है सर", तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, "हाहाहा क्यूट सर". गौरतलब है कि बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य अपनी नई फिल्म 'देहाती डिस्को' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में खुद गणेश आचार्य अभिनय करते हुए देखे जाएंगे. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. 

इसे भी देखें :जुहू में नजर आए अभिनेता सोनू सूद

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor Video, Ranbir Kapoor Dance Video, Ranbir Kapoor Latest Video, Ranbir Kapoor Dance Dehati Disco, Ranbir Kapoor Dehati Disco, Ranbir Kapoor Instagram, Ganesh Acharya, Ganesh Acharya Movie, Dehati Disco Movie, Ranbir Kapoor Viral Video,  ganesh Acharya New Movie, Bollywood Upcoming Movie, Dehati Disco Trailer, Dehati Disco Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com