संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म लव एंड वॉर 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे शानदार सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह तीनों कलाकार पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं. ऐसे में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के फैंस फिल्म लव एंड वॉर को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं. वहीं इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर और विक्की कौशल काफी मेहनत भी कर रहे हैं.
अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज18 के एक करीबी सूत्र ने फिल्म से जुड़ी ताजा जानकारी साझा की है. सूत्र के अनुसार, रणबीर कपूर और विक्की कौशल ने अपने किरदारों के लिए कड़ी मेहनत की है और अपने शरीर में बड़ा बदलाव किया है. सूत्र ने बताया, "रणबीर कपूर ने अपने किरदार के लिए 12 किलो वजन कम किया है, जबकि विक्की कौशल ने 15 किलो वजन घटाया है. दोनों सितारों का यह शारीरिक परिवर्तन दर्शकों को स्क्रीन पर एक शानदार अनुभव देगा."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस साल की शुरुआत में, रणबीर कपूर ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में संजय लीला भंसाली के साथ दोबारा काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी. रणबीर ने कहा, "लव एंड वॉर हर अभिनेता का सपना है. आलिया और विक्की जैसे शानदार कलाकारों के साथ और संजय लीला भंसाली जैसे महान निर्देशक के साथ काम करना खास है. मैंने 17 साल पहले उनके साथ काम किया था. उनके साथ फिर से काम करना अद्भुत है. मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मैंने संजय जी जैसे मेहनती इंसान को नहीं देखा, जो किरदारों, भावनाओं, संगीत, भारतीय संस्कृति और मूल्यों को इतनी गहराई से समझते हों. उनके सेट पर समय बिताना थकाऊ हो सकता है, लेकिन एक कलाकार के लिए यह बेहद संतुष्टिदायक है. वह कला को सही मायने में निखारते हैं."
इस साल की शुरुआत में द हॉलीवुड रिपोर्टर ने खबर दी थी कि लव एंड वॉर की रिलीज, जो पहले मार्च 2026 के लिए निर्धारित थी, में देरी हो सकती है. हालांकि, बाद में इन अटकलों को खारिज कर दिया गया. फिल्म से जुड़ी और जानकारी का इंतजार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं