Farah Naaz: 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस फराह नाज आज लाइम लाइट से दूर हैं. साल 2015 में आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म 'दो चेहरे' में नजर आईं 57 वर्षीय फराह की खूबसूरती हर किसी को रश्क था, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फराह का पूरा फिल्मी करियर मारपीट, गाली-गलौज और झगड़ों से भरा हुआ है. बॉलीवुड में शॉर्प टेंपर्ड एक्ट्रेस के रूप में कुख्यात रहीं फराह नाज बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन हैं.
ये भी पढ़ें-एक फिल्म ने बदली 7-7 सितारों की किस्मत, मूवी ब्लॉकबस्टर हुई तो कहलाए बॉलीवुड के धुरंधर
फिल्म सेट पर सुपर स्टार को मारा जोरदार थप्पड़
फिल्मी गॉसिप में फराह नाज का थप्पड़ कांड बहुत मशहूर है, जब फराह ने फिल्म 'कसम वर्दी की' के लीड एक्टर रहे अभिनेता चंकी पांडे को सरेआम थप्पड़ मार दिया था. आरोप है कि 90 के दशक के सुपर स्टार रहे चंकी पांडे ने फिल्म के सेट पर फराह के साथ एक भद्दा किया था, जो फराह को बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने चंकी पांडे को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया. यह सब इतना जल्दी हुआ कि चंकी पांड़े कुछ समझ ही नहीं पाए.

farah naaz
Photo Credit: farah naaz
जब सरेआम महिला प्रोड्यूसर का गला पकड़ लिया
फिल्म इंडस्ट्री में फराह नाज कितनी दंबग स्टार थी, यह फारूख नडियाडवाला के साथ हुए जानलेवा हुए इस किस्से से अच्छी तरह समझा जा सकता है. यह किस्सा साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'रखवाला' से जुड़ा है. फिल्म रखवाला के निर्माता फारूख नडियादवाला से फराह नाज से किसी बात को लेकर बहस हो रही थी. बहस के दौरान फराह का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने प्रोड्यूसर का गला पकड़ लिया और हाथापाई पर उतर आईं.
ये भी पढ़ें-बंटवारा-1947: सनी पाजी फिर पाकिस्तान जाएंगे, लेकिन निराश होंगे हार्डकोर फैंस, जानिए किरदार और कहानी?
फिल्मकार जेपी दत्ता को तू-तू, मैं-मैं के बाद दी गाली
अपने दंबग मिजाजी के लिए कुख्यात रहीं फराह का कड़क मिजाज डायरेक्टर जेपी दत्ता के साथ हुआ गाली-गलौज का किस्सा भी कम मशहूर नहीं है. साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'यतीम' की शूटिंग के दौरान किसी बात को लेकर डायरेक्टर ने फराह डांट दिया. फिर क्या था, फिल्मी सेट पर दोनों के बहस छिड़ गई, जो शुरूआती तू-तू, मैं-मैं के बाद युद्ध में तब्दील हो गया. अंत में फराह ने जे पी दत्ता को गाली तक दे डाली

गुस्सैल स्वभाव से खत्म हो गया चमकता हुआ करियर
खूबसूरत ही नहीं,एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी थी फराह
उल्लेखनीय है फराह नाज न केवल एक बेहद खूबसूरत थी, बल्कि एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी थी. फिल्म 'ईमानदार' और 'नसीब अपना अपना' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाली फराह नाज बस अपनी दंबग छवि की वजह से बदनाम हो गईं. कहते हैं कि उनकी दबंग छवि से कई डायरेक्टर्स और को-स्टार्स उनसे कतरान लगे, जिसके चलते बॉलीवुड में उनका चमकता हुआ करियर धीरे-धीरे खत्म हो गया.
ये भी पढ़ें-रोमांस ही नहीं, ब्रोमांस में भी किंग हैं शाहरुख खान, दरियादिली का किस्सा सुन हो जाएंगे फैन!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं