विज्ञापन

रमैया वस्तावैया के एक्टर ने करियर में की सिर्फ दो फिल्में, फिर भी है 8533 करोड़ के मालिक, एक साल तक रखी थी छिपाकर शादी

बॉलीवुड में कई लोग एक्टर्स बनने आते हैं मगर ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते हैं. उन्हीं में से एक गिरीश कुमार भी हैं. जिन्होंने दो फिल्मों के बाद ही एक्टिंग छोड़ दी.

रमैया वस्तावैया के एक्टर ने करियर में की सिर्फ दो फिल्में, फिर भी है 8533 करोड़ के मालिक, एक साल तक रखी थी छिपाकर शादी
रमैया वस्तावैया के एक्टर गिरीश कुमार की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में हर साल कई लोग एक्टर बनने के लिए आते हैं मगर हर किसी का सपना पूरा हो ऐसा जरूरी नहीं होता है. कुछ लोग लंबे समय तक स्ट्रगल करते हैं तो कुछ बहुत जल्दी ही हार मान लेते हैं. एक ऐसे ही स्टारकिड हैं जिन्हें बहुत जल्दी समझ आ गया था कि एक्टिंग में उनका कुछ खास होने नहीं वाला है. ऐसे में उन्होंने दो फिल्में करने के बाद ही इंडस्ट्री छोड़ दी और फैमिली बिजनेस संभाल लिया. फैमिली बिजनेस से वो करोड़ों के मालिक हो चुके हैं जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा. हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि गिरीश कुमार हैं.

इस फिल्म से किया डेब्यू

Latest and Breaking News on NDTV

गिरीश ने बॉलीवुड में फिल्म रमैया वस्तावैया से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ श्रुति हासन और सोनू सूद लीड रोल में नजर आए थे. गिरीश की पहली ही फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.उसके बाद उन्होंने एक बार और किस्मत आजमाने का फैसला लिया और लवशुदा फिल्म की. मगर ये भी फ्लॉप साबित हुई. दोनों ही फिल्में फ्लॉप होने के बाद गिरीश से एक्टिंग को अलविदा कह दिया.

ये भी पढ़ें- एक-दो नहीं बल्कि कई बार बने हैं इन 4 फिल्मों के रीमेक, सलमान खान की ये कॉमेडी फिल्म बन चुकी है 6 बार

फैमिली बिजनेस संभाल रहे हैं गिरीश

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें गिरीश प्रोड्यूसर रमेश तौरानी के बेटे हैं. रमेश तौरानी टिप्स इंडस्ट्री के मालिक हैं. एक्टिंग छोड़ने के बाद गिरीश ने अपने पापा और चाचा के साथ फैमिली बिजनेस टिप्स इंडस्ट्री ज्वाइन कर ली.आज वो कंपनी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की पोस्ट पर हैं. उन्होंने कई बड़े स्टार्स की फिल्मों को प्रोड्यूस किया है. गिरीश फिल्म प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और म्यूजिक से जुड़े बड़े फैसले लेते हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरीश फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद भी 8533 करोड़ का बिजनेस चलाते हैं. गिरीश का लुक अब पूरी तरह से बदल चुका है. अक्सर को किसी न किसी इवेंट स्पॉट होते हैं. जहां पर उनका लुक देखकर फैंस चौक जाते हैं.

एक साल छिपाकर रखी थी शादी

Latest and Breaking News on NDTV

गिरीश कुमार ने बचपन की दोस्त कृष्णा से शादी को एक साल तक छिपा कर रखने को लेकर मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में कहा, हमने 2007 से एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया. जब हम टीन थे और एहसास किया कि यह सीरियस है. वहीं उन्होंने बताया कि वह अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते थे क्योंकि वह नए एक्टर थे और किस्मत को उनकी फिल्मों से अफेक्ट नहीं होने देना चाहते थे. 

ये भी पढ़ें- रमैया वस्तावैया के राम का लेटेस्ट फोटो वायरल, दो फिल्में कर बॉलीवुड से हुए गायब, गिरीश कुमार बने 10 हजार करोड़ के बिजनेस टाइकून

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com