बॉलीवुड में कई फिल्में हैं जिन्हें एक बार देखने के बाद मन नहीं भरता है. जब तक उन्हें बार-बार ना देखो तब तक मजा नहीं आता है.जब भी आपको मौका मिलता है आप इन फिल्मों को देखने लगते हैं. कई बार ये फिल्में रीमेक्स भी होते हैं. आपको कई बार लगता है कि जो फिल्म आपने देखी है उसका एक ही रीमेक बन सकता है. अगर आप ये सोचते हैं तो आप गलत हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिनके 1-2 नहीं बल्कि 5-6 रीमेक बन चुके हैं.
बॉडीगार्ड
करीना कपूर और सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड भी किसी फिल्म का रीमेक है. सलमान-करीना की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था. ये मलयालम फिल्म बॉडीगार्ड का ही रीमेक है. इस फिल्म के भी कई रीमेक बने थे.
दृश्यम
अजय देवगन की दृश्यम इसी नाम से बनी मलयालम फिल्म का रीमेक है. मलयालम वर्जन हिट होने के बाद अजय ने फिल्म का हिंदी रीमेक बनाया था और ये भी हिट साबित हुआ था. दृश्यम के भी 6 रीमेक बन चुके हैं. अजय देवगन की दृश्यम के भी दो पार्ट आ चुके हैं और दोनों ही हिट साबित हुए थे.
रमैया वस्तावैया
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है. 2013 में आई फिल्म रमैया वस्तावैया का. ये तेलुगू फिल्म 'नुवोस्तानान्ते नेनोदंताना' का रीमेक है. 'रमैया वस्तावैया' की बात करें तो इसमें श्रुति हासन लीड रोल में नजर आईं थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था. नुवोस्तानान्ते नेनोदंताना की बात करें तो इस फिल्म के 1,2 नहीं बल्कि 8 रीमेक बने थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
नो एंट्री
सलमान खान, अनिल कपूर की फिल्म नो एंट्री बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. ये तमिल फिल्म चार्ली चैपलिन का रीमेक है. चार्ली चैपलिन की बात करें तो इस तमिल फिल्म के 6 रीमेक बने थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं