नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री द रोशन्स की सफलता की खुशी में एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें रोशन फैमिली के अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार्स ने शिरकत की. वहीं इंडस्ट्री के कुछ ऐसे चेहरे नजर आए, जो बड़े पर्दे से गायब हो चुके हैं. इन्हीं में से एक थे एक्टर गिरीश कुमार, जो 2013 में आई फिल्म रमैया वस्तावैया में राम के किरदार से फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे. हालांकि उनका 12 साल बाद लुक बिल्कुल बदल चुका है. अब वह 6 पैक एब्स वाले हीरो नहीं बल्कि एक सक्सेसफुल कॉर्पेरेट सीओओ बन गए हैं. हालांकि आज भी वह बेहद हैंडसम दिखते हैं. यकीन नहीं होता तो इवेंट के रेड कार्पेट की फोटो पर नजर डाल लीजिए.
सामने आई तस्वीर में गिरीश कुमार डार्क ब्लू शर्ट और ब्लू डैनिम में पैपराजी को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं उनका हेयरस्टाइल पहले जैसा ही है. लेकिन साफ दिख रहा है कि 12 साल में उनकी शख्सियत और लुक पूरा बदल चुका है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि गिरीश कुमार फिल्म निर्माता कुमार एस. तौरानी के बेटे और रमेश एस. तौरानी के भतीजे हैं, जो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रमुख कंपनी टिप्स इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं. एक्टिंग को अलविदा कहने के बाद, गिरीश कुमार ने फैमिली बिजनेस ज्वॉइन कर लिया और अब टिप्स इंडस्ट्रीज के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में काम कर रहे हैं. दिसंबर 2024 तक, कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10,517 करोड़ का था.
एक्टिंग को अलविदा कहने वाले एक्टर गिरीश कुमार की फैमिली बिजनेस में हिस्सेदारी ने उन्हें संपत्ति बनाने में मदद की है, जिससे वे अपने कई सफल साथियों की तुलना में ज्यादा अमीर हैं. ट्रेंडलाइन के अनुसार, उनका नेटवर्थ लगभग 2,164 करोड़ है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो गिरीश कुमार ने कृष्णा से शादी की है और उनका एक बच्चा भी है. वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं. जहाँ वे टिप्स म्यूज़िक के साथ प्रमोटर और कार्यकारी के रूप में भी काम करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं