राम चरण स्टारर 'पेद्दि' जिसमें जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं, दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचा रही है. यह फिल्म न केवल इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, बल्कि यह 2026 की साउथ इंडिया की नंबर 1 ग्रॉसर (सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म) भी बन गई है. दर्शकों की शानदार तारीफ, ब्लॉकबस्टर वर्ड-ऑफ-माउथ और खचाखच भरे सिनेमाघरों के दम पर 'पेद्दि' अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार जबरदस्त आंकड़े दर्ज कर रही है.
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ब्लॉकबस्टर रफ्तार को और मजबूत करते हुए एक और जबरदस्त वीकेंड देखा है. महज 11 दिनों में 'पेद्दि' ने दुनिया भर में 393 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जो दर्शकों से मिल रहे असीम प्यार को साफ दिखाता है. अपने सनसनीखेज दूसरे हफ्ते के परफॉर्मेंस के साथ, यह फिल्म थिएटर्स में लगातार अपना दबदबा बनाए हुए है और इसके धीमे होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं.
इस खबर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “#Peddi ने 11 दिनों में दुनिया भर में 393 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है 🔥🔥 अपने दूसरे हफ्ते में भी दुनिया भर में सक्सेसफुली चल रही है 💥”
बुची बाबू सना की लिखी और डायरेक्टेड 'पेद्दि' में राम चरण लीड रोल में हैं, जिनके साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू लीड रोल में हैं. यह दमदार स्टार कास्ट फिल्म के स्केल और इसके इम्पैक्ट को एक अलग ही लेवल पर ले जाती है. वेंकट सतीश किलारु द्वारा वृद्धि सिनेमाज के तहत, मैत्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और IVY एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रड्यूस की गई इस फिल्म के को-प्रड्यूसर ईशान सक्सेना हैं.
IVY एंटरटेनमेंट की शुरुआत 2020 में हुई थी और इसने भारत में सबसे पॉपुलर प्रोडक्शन हाउसेस और फिल्म राइट्स एक्वायर (हासिल) करने वाली कंपनियों में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है. यह कंपनी लगातार क्रिएटिव प्रोडक्शन हाउसेस को बढ़ावा देते हुए प्रीमियम आईपी (IP) और फिल्म राइट्स की भारत की सबसे बड़ी फिल्मोग्राफी तैयार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है, ताकि दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आने वाली बेहतरीन फिल्में पेश की जा सकें.
यह भी पढ़ें: आमिर खान और रीना दत्ता ने 25 साल पहले पति पत्नी के तौर पर निभाई थी ये आखिरी रस्म, इसके बाद हुआ तलाक
फिल्म में एक दमदार टेक्निकल टीम भी शामिल है, जिसमें ए. आर. रहमान का म्यूजिक, आर. रथनावेलु की सिनेमैटोग्राफी, अविनाश कोल्ला का प्रोडक्शन डिजाइन, नवीन नूली की एडिटिंग और वी. वाई. प्रवीण कुमार का एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन शामिल है, जो इसके सिनेमाई स्तर और दर्शकों की उत्सुकता को और ज्यादा मजबूत बनाता है. 'धुरंधर', 'धुरंधर द रिवेंज' और 'राजा शिवाजी' की शानदार सफलता के बाद जियो स्टूडियोज द्वारा 'पेद्दि' को उत्तर भारत में रिलीज किया गया. यह फिल्म 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं