विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2019

मलाइका अरोड़ा को टक्कर देने आई साउथ की ये सुपरस्टार, Video देख हो आप भी जाएंगे हैरान

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को फिटनेस के मामले में टक्कर देने आईं ये साउथ की ये एक्ट्रेस, वायरल हुआ धांसू Video

Also Read in
मलाइका अरोड़ा को टक्कर देने आई साउथ की ये सुपरस्टार, Video देख हो आप भी जाएंगे हैरान
रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet) का वीडियो हुआ वायरल
  • मलाइका अरोड़ा को टक्कर दे रही हैं ये एक्ट्रेस
  • साउथ की एक्ट्रेस का फिटनेस वीडियो हुआ वायरल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की फिटनेस से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन अब फिटनेस के मामले में मलाइका को टक्कर देने साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) आ गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने योग आसन से हर किसी को हैरान कर रही हैं. रकुल का वीडियो देख फैन्स भी सकते में आ गए हैं. अपने योग वीडियो को फैन्स के साथ शेयर करते हुए एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, 'योगासन ने मेरा पूरा शरीर बदल दिया है.' 

दर्द से कराह रही थीं नोरा फतेही, फिर भी नहीं छोड़ा मुस्कराते हुए डांस करना- Video देख कहेंगे OMG!

रकुल प्रीत (Rakul Preet) ने आगे लिखा, 'शुरुआत में, मैं जमीन पर अपने पैर तक छू नहीं पाती थी और अब मैं सब कर सकती हूं' रकुल प्रीत के इस वीडियो पर फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं और उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. रकुल प्रीत के इस फिटनेस को देखकर लोग उनकी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से भी तुलना कर रहे हैं. 

नुसरत जहां अस्पताल से लौटीं घर, परिवार ने खारिज की 'ड्रग्स ओवरडोज' की सभी अफवाहें


वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet), अजय देवगन के साथ फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आईं थीं. इस फिल्म में रकुल और अजय (Ajay Devgn) के साथ तब्बू भी मुख्य किरदार निभाती नजर आईं थीं. अब जल्द ही रकुल तमिल की फिल्म 'इंडियन 2 (Indian 2)' में कमल हासन के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakul Preet, Rakul Preet Singh, Rakul Preet Singh Video, Malaika Arora, Rakul Preet Gym Video, Malaika And Rakul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com