आज के दौर में यूट्यूब पर किसी फिल्म का लंबे समय तक दर्शकों के बीच पॉपुलर बने रहना आसान नहीं है. हर दिन नए कंटेंट की भरमार, हर रीजन की फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों के बीच सोशल मीडिया में टिके रहना बहुत मुश्किल है. लेकिन इन सब के बीच कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सालों बाद भी लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं. ऐसी ही एक फिल्म है बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की. जिसके नाम से यू ट्यूब पर हिट्स का तूफान आया हुआ है. यह फिल्म पीछे नौ सालों में यूट्यूब पर जमकर देखी गई है और अब यह फिल्म नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार है.
ये भी पढ़ें: 51 साल पहले आई इस फिल्म से परेशान हो गई थीं इंदिरा गांधी, मच गया था सियासी बवाल, इमरजेंसी में लगा बैन
प्यार, एक्शन और इमोशन का तड़का
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है जया जानकी नायक खूंखार. साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर बोयापति श्रीनु ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में बेल्लमकोंडा श्रीनिवास और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आए हैं. इनके अलावा जगपति बाबू, सरथ कुमार, प्रज्ञा जायसवाल, तरुण अरोड़ा, नंदू, सुमन, जयप्रकाश और वाणी विश्वनाथ जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं. बोयापति श्रीनु अखंडा जैसी हिट फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं.
फिल्म की कहानी गगन और स्वीटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं. हालांकि स्वीटी के पिता इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करते. जिसके कारण दोनों को अलग होना पड़ता है. कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब गगन अनजाने में स्वीटी की जान बचाता है इसके बाद फिल्म में जबरदस्त एक्शन, जज्बाती पल और फैमिली स्ट्रगल देखने को मिलते हैं. जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखते हैं. (पूरी फिल्म देखने के लिए यहां क्लिक करें.)
99 करोड़ से ज्यादा व्यूज ने बनाया रिकॉर्ड
फिल्म का हिंदी डब्ड वर्जन जया जानकी नायक खूंखार 7 फरवरी 2019 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. तब से अब तक फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को अब तक 999 मिलियन (99.93 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ये आंकड़ा बताता है कि हिंदी दर्शकों के बीच इस फिल्म को कितना पसंद किया जा रहा है. फिल्म के शानदार एक्शन सीक्वेंस, इमोशनल कहानी और बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने इसे बार-बार देखने लायक बनाया है. वहीं देवी श्री प्रसाद का म्यूजिक भी फिल्म की बड़ी ताकत माना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं