अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. माना जा रहा था कि त्योहार पर फिल्म अच्छा कारोबार करेगी, लोग फिल्म देखने जाएंगे. हालांकि रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) की कमाई में गिरावट देखी जा रही है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी 'रक्षा बंधन' ने मेकर्स को झटका दिया है. रक्षा बंधन की कमाई पांचवे दिन यानी 15 अगस्त के मौके पर भी कुछ खास नहीं रही. फिल्म की कमाई में दिन प्रतिदिन आ रही गिरावट को देखते हुए लग नहीं रहा कि अक्षय कुमार की यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े तक भी पहुंच पाएगी. ये बात और है कि अक्षय ने इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.
आंकड़ों के मुताबिक, रक्षा बंधन की पांचवे दिन की कमाई समान्य रही. बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली थी. रक्षा बंधन ने दूसरे दिन 6 से 6.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.80 करोड़ रुपये कमाए. वहीं चौथे दिन भी फिल्म ने लगभग 6-7 करोड़ रुपये कमाए. बात करें पांचवे दिन की तो 15 अगस्त पर अक्षय की फिल्म की कमाई 6 से 7 करोड़ के बीच रही. फिल्म की कमाई को स्वतंत्रता दिवस का भी खासा फायदा नहीं मिला.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय की पिछली फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' की तरह ही 'रक्षा बंधन' के शोज भी कैंसिल किए जा रहे हैं. 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक कुल 30.4 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. आनंद एल राय की फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी देखने को मिल रही है. अक्षय की यह फिल्म भाई-बहन के खट्टे-मीठे रिश्ते पर आधारित है.
VIDEO:मुंबई : श्रद्धा कपूर की एक झलक ने किया फैंस को क्रेजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं