विज्ञापन
This Article is From May 29, 2023

VIDEO: बीवी के गाने पर नाच रहे थे विक्की कौशल, राखी सावंत ने मारा ऐसा ठुमका गिरते-गिरते बचे एक्टर 

आईफा अवार्ड्स में राखी सावंत ने विक्की कौशक संग ठुमके लगाए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.डांस करते हुए राखी ने विक्की कौशल को ऐसा ठुमका मारा कि एक्टर गिरते-गिरते बचे.

VIDEO: बीवी के गाने पर नाच रहे थे विक्की कौशल, राखी सावंत ने मारा ऐसा ठुमका गिरते-गिरते बचे एक्टर 
राखी-विक्की का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

हाल ही में आईफा अवार्ड्स का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां नजर आईं. विक्की कौशल, सारा अली खान, नोरा फतेही, ईशा गुप्ता, जैकलीन फ़र्नांडिस से लेकर कृति सेनन को इस इवेंट में स्पॉट किया गया. इस इवेंट में राखी सावंत भी अपने यूनिक लुक के साथ पहुंचीं. राखी के रेड गाउन ड्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी. इस दौरान राखी सावंत बॉलीवुड सितारों के साथ मस्ती करती भी दिखीं. राखी सावंत ने विक्की कौशक संग ठुमके लगाए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

राखी सावंत और विक्की कौशल के इस डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. डांस करते हुए राखी ने विक्की कौशल को ऐसा ठुमका मारा कि एक्टर गिरते-गिरते बचे. दरअसल, अवार्ड शो में विक्की कौशल पत्नी कैटरीना कैफ के गाने 'शीला की जवानी' पर राखी के साथ डांस करते नजर आए. विक्की कौशल मस्ती में डांस कर रहे थे, तो वहीं राखी सावंत कैटरीना के मूव्स को कॉपी कर रही थीं. इस बीच राखी ने विक्की कौशल को एक जोरदार ठुमका दे मारा, जिससे कि एक्टर का बैलेंस बिगड़ गया. 

हाल ही में विक्की कौशल सलमान खान द्वारा इसी अवार्ड शो में इग्नोर करने को लेकर चर्चा में आए थे. फैन्स सोशल मीडिया पर दावा कर रहे थे कि सलमान ने विक्की को नजरअंदाज किया और सलमान के बॉडीगार्ड ने उन्हें धक्का मारा. हालांकि इस पर सफाई देते हुए विक्की कौशल ने कहा था कि जैसा दिखता है, कई बार ऐसा होता नहीं और चीजें बढ़ जाती हैं. विक्की कौशल ने इस तरह की बातों को फिजूल बताया था.

ये भी देखें: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vicky Kaushal, Rakhi Sawant, Iifa Awards Viral Video, Rakhi Vicky Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com