विज्ञापन

राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में बदले बोल, 5 करोड़ को बताया मामूली रकम, बोले- मेरे पास 500 करोड़...

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर अपने चर्चित चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में हैं. 5 करोड़ रुपये से जुड़े इस मामले में फिलहाल उन्हें अंतरिम जमानत मिली हुई है, लेकिन अब अभिनेता ने इस पूरे विवाद को लेकर नया बयान देकर चर्चा तेज कर दी है.

राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में बदले बोल, 5 करोड़ को बताया मामूली रकम, बोले- मेरे पास 500 करोड़...
राजपाल यादव ने किया चेक बाउंस पर खुलासा

Rajpal Yadav: कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर अपने चर्चित चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में हैं. 5 करोड़ रुपये से जुड़े इस मामले में फिलहाल उन्हें अंतरिम जमानत मिली हुई है, लेकिन अब अभिनेता ने इस पूरे विवाद को लेकर नया बयान देकर चर्चा तेज कर दी है. हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में राजपाल यादव ने कहा कि इस केस को गलत तरीके से पेश किया गया और इसे बेवजह सनसनीखेज बना दिया गया. उन्होंने साफ कहा कि यह मामला किसी धोखाधड़ी का नहीं बल्कि एक फिल्म प्रोजेक्ट में हुए निवेश और वित्तीय लेन-देन से जुड़ा था. अभिनेता ने यह भी कहा कि करोड़ों की रकम को जिस तरह प्रचारित किया गया, उससे फिल्म और उससे जुड़े लोगों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा.

फिल्म प्रोजेक्ट बना विवाद की वजह

राजपाल यादव ने बातचीत में बताया कि जिस रकम को लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा हुआ, वह असल में एक फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला था. उनके मुताबिक इस प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 22 करोड़ रुपये थी, जिसमें कई लोगों ने निवेश किया था. अभिनेता का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बड़े निवेश आम बात हैं और किसी भी प्रोजेक्ट में कई लोगों का पैसा और मेहनत शामिल होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने यह भी कहा कि अगर मामला 500 या 5000 करोड़ रुपये का होता, तब शायद इसे बहुत बड़ा वित्तीय घोटाला माना जा सकता था. लेकिन 5 करोड़ रुपये को लेकर जिस तरह की खबरें बनाई गईं, उससे लोगों के बीच गलत संदेश गया. राजपाल के अनुसार, सारे कानूनी दस्तावेज मौजूद हैं और मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए इसे धोखाधड़ी कहना सही नहीं है.

यह भी पढ़ें: जितेंद्र के साथ 22 फिल्म करने वाली एक्ट्रेस, विनोद खन्ना से करना चाहती थीं शादी, टूटा दिल तो पाकिस्तान जाकर हुई सेटल

‘फिल्म बनाना चाय बनाने जैसा'

अपने पक्ष को समझाने के लिए राजपाल यादव ने दिलचस्प उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि जैसे चाय सिर्फ एक चीज से नहीं बनती, वैसे ही फिल्म भी अकेले किसी एक व्यक्ति के दम पर तैयार नहीं होती. चाय में दूध, चीनी, पत्ती और कई चीजें मिलती हैं, उसी तरह एक फिल्म में निर्माता, कलाकार, तकनीशियन और निवेशकों की मेहनत शामिल रहती है. अभिनेता ने दावा किया कि विवाद बढ़ने के बाद फिल्म की रिलीज पर असर पड़ा और इससे पूरे प्रोजेक्ट को भारी आर्थिक नुकसान हुआ. उन्होंने कहा कि फिल्म को लगभग 1000 सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी थी. इस प्रोजेक्ट में करीब 200 कलाकारों और हजारों जूनियर आर्टिस्ट्स ने काम किया था, लेकिन कानूनी विवादों ने सबकुछ रोक दिया.

‘पैसे के लिए इंडस्ट्री में नहीं आया'

राजपाल यादव ने अपने संघर्ष और सफर को याद करते हुए कहा कि वह किसान परिवार से आते हैं और उनका गांव ही उनके लिए जिंदगी जीने के लिए काफी था. उन्होंने बताया कि वह सिर्फ पैसा कमाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आए थे, बल्कि लोगों का मनोरंजन करना उनका सपना था. अभिनेता ने कहा कि कलाकारों को समाज में हमेशा सम्मान मिलता है और यही सबसे बड़ी कमाई होती है. उनके मुताबिक, एक अभिनेता की असली पहचान लोगों का प्यार और तालियां होती हैं, न कि सिर्फ बैंक बैलेंस. उन्होंने भरोसा जताया कि अदालत जो भी फैसला देगी, वह उसका सम्मान करेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav Interview, Rajpal Yadav Cheque Bounce Case, Rajpal Yadav Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com