विज्ञापन

राजपाल यादव ने बताया भूत बंगला का सबसे मजेदार सीन, बोले- इस बार अक्षय कुमार ने “प्यार से जूता खाया”

NDTV ने फिल्म के अहम कलाकार राजपाल यादव से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया, जो हर किसी को चौंका सकता है.

राजपाल यादव ने बताया भूत बंगला का सबसे मजेदार सीन, बोले- इस बार अक्षय कुमार ने “प्यार से जूता खाया”
राजपाल यादव ने बताया भूत बंगला का सबसे मजेदार सीन

अक्षय कुमार, परेश रावल और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी जब भी साथ आती है, दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं. अब ‘भूत बंगला' रिलीज हो चुकी है और एक बार फिर दर्शक इस फिल्म को किस नजर से देखते हैं, इसका असली जवाब आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस के आंकड़े देंगे. लेकिन रिलीज के बीच NDTV ने फिल्म के अहम कलाकार राजपाल यादव से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया, जो हर किसी को चौंका सकता है.

ये भी पढ़ें: लैपटॉप से लाइट्स कैमरा एक्शन तक, आईटी जॉब छोड़ एक्टिंग में चमके ये 10 सितारे, आज बन चुके हैं बड़े स्टार

NDTV के सवाल पर कि फिल्म में उनका सबसे पसंदीदा सीन कौन सा है, राजपाल यादव ने हंसते हुए कहा कि पिछले 20 सालों में उन्होंने अक्षय कुमार की “बहुत लातें खाई हैं”, लेकिन इस बार मामला उल्टा था. राजपाल के मुताबिक, फिल्म के एक खास सीन में अक्षय कुमार ने बेहद प्यार से “जूता खाया” और वही शॉट पूरे दृश्य का सबसे बड़ा हाईलाइट बन गया. उन्होंने कहा कि यह सीन अक्षय की वजह से ही मुमकिन हो पाया, क्योंकि उन्होंने इसके लिए शानदार रिएक्शन दिया. राजपाल ने यह भी बताया कि अक्षय चाहें तो इस शॉट को टाल सकते थे, लेकिन उन्होंने इसे बेहद सहजता और प्रोफेशनल अंदाज में किया.

राजपाल यादव ने खुलासा किया कि रिहर्सल के बाद जब कैमरे के सामने इस शॉट को फिल्माया गया, तो वह पहले ही टेक में ओके हो गया. इतना ही नहीं, सेट पर मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर इस पल को सेलिब्रेट किया.

बातचीत के दौरान राजपाल ने यह भी कहा कि इसी गहरी बॉन्डिंग की वजह से वे दोनों पर्दे पर अक्सर ‘टॉम एंड जेरी' की तरह नजर आते हैं. उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार उनसे करीब 10 साल सीनियर हैं और अगले साल इंडस्ट्री में उनके 38 साल पूरे हो जाएंगे. राजपाल के अनुसार, ‘वेलकम टू द जंगल' के सेट पर भी दोनों के बीच की ट्यूनिंग बेहद सकारात्मक रहती है. शूटिंग के बीच खाली समय में वे टेनिस बॉल से कैच-कैच खेलते हैं और उसी खेल-खेल में अगले शॉट के लिए खुद को तैयार कर लेते हैं.

सेट के अनुशासन पर बात करते हुए राजपाल ने कहा कि काम के वक्त वहां कोई सुपरस्टार या हीरो नहीं होता, हर व्यक्ति चाहे वह तकनीशियन हो या पानी पिलाने वाला, एक ही लय में काम करता है. हालांकि कैमरे के बाहर सभी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, लेकिन कैमरे के सामने वे पूरी तरह अपने किरदार में डूब जाते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘भूत बंगला' दर्शकों को डराने के साथ-साथ हंसाने में कितनी सफल साबित होती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhooth Bangla, Bhooth Bangla Review, Rajpal Yadav, Actor Rajpal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com