विज्ञापन

राजपाल यादव को मिला बॉलीवुड से मिला सपोर्ट, जेल से रिहा होने के बाद एक्टर बोले- मुझे सहानुभूति नहीं चाहिए

राजपाल यादव को 16 फरवरी को 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में जमानत मिल गई है, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें सपोर्ट किया था. 

राजपाल यादव को मिला बॉलीवुड से मिला सपोर्ट, जेल से रिहा होने के बाद एक्टर बोले- मुझे सहानुभूति नहीं चाहिए
राजपाल यादव ने बॉलीवुड से मिलने वाले सपोर्ट पर दिया रिएक्शन

राजपाल यादव को 9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले में 16 फरवरी को जमानत मिल गई है. इस दौरान जब एक्टर जेल में थे तो उन्हें कई सेलेब्रिटीज ने सपोर्ट किया और एक्टर की फाइनेंशियल हेल्प करने के लिए आगे आए. लेकिन हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में राजपाल यादव ने बिना मदद करने वाले सेलेब्स का नाम लिए कहा कि वह किसी तरह की दया नहीं चाहते हैं. एक्टर ने यह भी कहा कि वह अपनी बातों को लेकर बहुत सावधान हैं क्योंकि कानूनी कार्रवाई अभी भी चल रही है.

राजपाल यादव ने कहा- मुझे भरोसा है कि सभी मेरे साथ हैं

सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे नामों के फाइनेंशियल मदद देने की खबरों पर राजपाल यादव ने कहा कि इंडस्ट्री को उनके लिए अपना सपोर्ट पब्लिकली साबित करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, यह मामला 2012 में मीडिया में आय़ा था. हेडलाइन्स में कहा गया कि राजपाल यादव धोखेबाज है. तब से मैंने हर साल 10 फिल्मों में काम किया. अगर मैं धोखेबाज होता तो लोग मेरे साथ काम क्यों करते? इंडस्ट्री को साबित करने की जरुरत नहीं है कि वह मेरे साथ है. मुझे भरोसा है कि सभी मेरे साथ हैं. 

ये भी पढ़ें- VIDEO: राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में सलमान खान के गाने पर उड़ाया गरदा, धोती-कुर्ता में 'सरकी जो सर से धीरे-

इंडस्ट्री से अपने को स्टार्स से मदद मिलने पर राजपाल यादव ने बिना किसी का नाम और उनसे मदद मिलने का अमाउंट बताए बिना कहा, “मुझे मिली सभी मदद का मैं सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे सहानुभूति नहीं चाहिए.”

गौरतलब है कि राजपाल यादव जेल से बाहर आने के बाद अपने घर पर हैं. जहां वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए. इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com