विज्ञापन

राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में सलमान खान के गाने पर उड़ाया गरदा, धोती-कुर्ता में ताबड़तोड़ डांस

Rajpal Yadav Dance in Niece Wedding: राजपाल यादव का जेल से रिहा होने के बाद नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भतीजी की मेहंदी सेरेमनी सलमान खान के तेरी चुनरिया पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. 

राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में सलमान खान के गाने पर उड़ाया गरदा, धोती-कुर्ता में ताबड़तोड़ डांस
राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में किया डांस
नई दिल्ली:

राजपाल यादव तिहाड़ जेल से मंगलवार को रिहा हो गए थे, जिसके बाद वह भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंच गए हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राजपाल यादव की भतीजी की शादी 19 फरवरी आज यानी गुरुवार को होने वाली है, जिसके लिए एक्टर ने कोर्ट से जमानत मांगी थी. वहीं अब शादी के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें से एक वीडियो में धोती कुर्ता पहने राजपाल यादव, सलमान खान के गाने तेरी चुनरिया गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं. 

भतीजी की मेहंदी में नाचे राजपाल यादव | Rajpal Yadav Dance Video

सामने आए वीडियो में राजपाल यादव गोल्डन कलर के धोती कुर्ता में नजर आ रहे हैं. वहीं बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर का तेरी चुनरिया गाना बज रहा है और वह अपनी फैमिली के साथ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. एक्टर के चेहरे पर भतीजी की शादी की खुशी देखी जा सकती है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

ये भी पड़ें: राजपाल यादव भतीजी की शादी में हुए मशगूल, 3000 बाराती, 8 प्रकार की रोटियां, 10 तरह की मिठाई, चाइनीज से देसी डिशेज- पूरी लिस्ट

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने कही ये बात

जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राजपाल यादव ने कहा, मुझे बॉलीवुड में काम करते हुए 30 साल हो गए हैं. देश के लोग हमारे साथ थे, तभी मैं इतनी फिल्में कर पाया हूं. किस्सा 2012-13 में शुरू हुआ था. 2026 तक मैं 250 फिल्में कर चुका हूं. भारतीय सिनेमा से जुड़े बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान मेरे कलेजे के टुकड़े हैं. सब मेरे साथ रहें. देश की जनता मेरे साथ रही. इस मामले को लेकर कोर्ट से जो भी आदेश मिला, मैंने उसका पालन किया और उनके बुलाने पर हाजिर रहा हूं. आगे भी मैं उनके आदेशों का पालन करूंगा. राजपाल यादव ने कोर्ट का आभार जताया और कहा कि उन्होंने मेरी बात सुनी. 

राजपाल यादव कोर्ट केस मामला 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को चेक बाउंस मामलों के संबंध में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की सजा पर अंतरिम निलंबन प्रदान किया. न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की एकल-न्यायाधीश पीठ ने 18 मार्च तक उनकी जेल से रिहाई का आदेश दिया. यह आदेश शिकायतकर्ता कंपनी के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपए जमा होने की सूचना मिलने के बाद दिया गया. इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी और राजपाल यादव तब तक हिरासत से बाहर रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: PHOTOS: जेल से छूटते ही दुल्हन सा सजा राजपाल यादव का घर, सामने आई तस्वीरें

लेखक के बारे में
img
प्रशांत शिशौदिया
Consulting Senior Editor, Entertainment
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Salman Khan, Hello Brother, Rajpal Yadav Niece
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com