विज्ञापन

राजपाल यादव 7 साल में कमाने जा रहे हैं 1200 करोड़! बोले- राजा था, राजा हूं राजा रहूंगा

Rajpal Yadav News: 9 करोड़ के लोन केस में बेल के बाद राजपाल यादव ने कहा- ‘अगले 7 सालों में मेरे पास ₹1200 करोड़ का काम और 10 फिल्में लाइन में हैं’ 

राजपाल यादव 7 साल में कमाने जा रहे हैं 1200 करोड़! बोले- राजा था, राजा हूं राजा रहूंगा
Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने बताया आने वाली हैं 10 फिल्में
नई दिल्ली:

राजपाल यादव ने हाल ही में रखी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगले 7 साल के लिए उनके पास 1200 करोड़ की कीमत वाले प्रोजेक्ट्स हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि एक्टर कॉमेडियन राजपाल यादव को 9 करोड़ लोन केस में जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्होंने हाल ही में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनके पास अभी 10 फिल्में हैं. वहीं उन्होंने अपने कानूनी मामले पर भी बात की. राजपाल यादव ने कहा, "अगले आने वाले 7 सालों में मेरे पास 1200 करोड़ के ब्रांडिंग प्रोजेक्ट्स हैं. मैंने 4 एग्रीमेंट किए हैं, जिनमें फिल्में नहीं हैं. इनमें से कुछ प्रोजेक्ट्स 200 करोड़ के हैं, जबकि कुछ 2000 करोड़ तक के हैं. इनकम में प्रोजेक्ट्स में फीस और इक्विटी का मिक्स है. मेरे पास 10 फिल्में भी लाइन अप हैं."

राजपाल ने बताया बिना पढ़े साइन किया अग्रीमेंट

9 करोड़ के लोन केस को घर का मामला बताते हुए राजपाल यादव ने बताया कि अग्रीमेंट में वकील की मौजूदगी नहीं थी. उन्होंने कहा, जब डील हुई तो भास्कर जी (राजपाल यादव के वकील) नहीं थे. मैंने 250 फिल्मों में काम किया है. अगर मैं उन अग्रीमेंट्स को देखूं तो हर कॉन्ट्रेक्ट में लूपहोल है. जब डील हुई तो. मैंने सोचा भी नहीं था कि इसे कोर्ट में घसीटा जाएगा. यह ईगो क्लैश की फाइट है. वह व्यक्ति चाहता है कि 5 करोड़ लौटाने के लिए मैं पैरों में गिरूं. वह पैसे नहीं चाहता. अगर यह पैसों के लिए होता तो मैं 2013 से देने के लिए तैयार था. पैसा मेरे पास पहले आया. मैं लक्ष्मी नगर के ऑफिस में गया और बिना पढ़े पेपर साइन कर दिए. मैंने वहां गलती कर दी. 

ये भी पढे़ं- राजपाल यादव को है चोरी की लत, खुद प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा, कहा- जब तक जिंदा हूं करता रहूंगा 

राजपाल यादव ने बताया- घर का मामला था

आगे उन्होंने कहा, क्योंकि यह घर का मामला था. मैंने वकीलों को शामिल नहीं किया. कभी कभी आप लोगों की बात पर भरोसा कर लेते हो और रिलेशनशिप पेपरवर्क से ज्यादा समझते हो. मेरे दिमाग में मैंने सोचा कि एक व्यक्ति, जिसका 1000 से 1500 करोड़ नेटवर्थ है वह 5 करोड़ रुपए एक फोन कॉल पर दे रहा है. क्यों वह मेरे खिलाफ केस करेगा? कोई वकील शामिल नहीं था और मेरी वाइफ तक को इस बारे में पता नहीं था. तय यह हुआ था कि फिल्म की रिलीज के बाद 5 करोड़ की जगह उन्हें 8 करोड़ रुपए दिए जाएंगे और बाकी बचा पैसा मेरा होगा. फिल्म ने 1 करोड़ कमाए. 

राजपाल यादव ने खुद को बताया राजा

एक्टर ने उन्हें सपोर्ट करने वालों और मदद करने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, मैं बस राजा की तरह जीना चाहता हूं और एक मजदूर की तरह काम करना चाहता हूं. मैं राजा था, राजा हूं और राजा ही रहूंगा. राजा तो राजा ही होता है चाहे वह जेल में हो या कहीं और.  

ये भी पढे़ं- Exclusive: राजपाल यादव के साथ हुआ षड़यंत्र, वकील ने खोली केस की पोल, कहा- कौन लेता है 60 परसेंट ब्याज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Movies, Rajpal Yadav Upcoming Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com