विज्ञापन

राजपाल यादव के घर फिर गूंजेगी शहनाई, लेकिन उससे पहले आएगा 18 मार्च

राजपाल यादव जेल से रिहा होने के बाद हाल ही में भतीजी की शादी में शाहजहांपुर पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुई थी. 

राजपाल यादव के घर फिर गूंजेगी शहनाई, लेकिन उससे पहले आएगा 18 मार्च
राजपाल यादव की 18 मार्च को होगी सुनवाई
नई दिल्ली:

राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला पिछले काफी दिनों से चर्चा में है. वहीं इस कारण एक्टर को तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा, जिसके बाद 17 फरवरी को एक्टर रिहा हो गए, जिसके लिए उन्होंने भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत याचिका भी दायर की थी. लेकिन अब NDTV को एक्टर ने बताया कि 6 महीने बाद फिर उनके परिवार में शादी होगी. हालांकि इससे पहले 18 मार्च को एक्टर की एक्टर के केस की सुनवाई दिल्ली हाइकोर्ट में होगी.  

राजपाल यादव के घर में होगी एक और शादी

NDTV को मिली जानकारी के मुताबिक, 6 महीने बाद राजपाल यादव की दूसरी भतीजी की शादी होने वाली है. जबकि हाल ही में उनकी एक भतीजी की शादी 19 फरवरी को हुई है. हालांकि इससे पहले 18 मार्च को राजपाल यादव की सुनवाई होने वाली है, जिसके लिए 17 फरवरी को एक्टर जमानत पर रिहा हुए थे. 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की वजह से रोकी गई थी राजपाल यादव की फिल्म की रिलीज? कर्ज लेने वाले बिजनेसमैन ने किया खुलासा

16 फरवरी को  हुई थी राजपाल यादव की जमानत  

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद रहे कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी थी. 16 फरवरी को कोर्ट ने साफ किया कि उन्हें 1.5 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भरना होगा.कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर एक्टर दोपहर तक डिमांड ड्राफ्ट जमा कर देते हैं, तो उन्हें तुरंत रिहा कर दिया जाएगा और अगर वे ऐसा करने में नाकामयाब होते हैं, तो जमानत नहीं मिलेगी. हालांकि एक्टर ने रकम जमा की और उन्हें जमानत मिल गई. इसके साथ कोर्ट ने आदेश दिए कि एक्टर को पासपोर्ट कोर्ट में सरेंडर करना होगा और मामले पर अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी. 

राजपाल यादव ने 5 करोड़ का लिया था कर्ज

राजपाल यादव पर 9 करोड़ रुपए का कर्ज होने का दावा है, जिसे उन्होंने फिल्म अता-पता लापता को प्रोड्यूस करने के लिए लिया था. फिल्म फ्लॉप हो गई और एक्टर पर कर्जा हो गया. हालांकि कुछ पैसा उन्होंने फिल्मों में काम करके चुका दिया था, लेकिन अभी भी काफी अमाउंट चुकाना बाकी है, जिसके चलते उन पर केस हुआ. वहीं मामला कोर्ट तक पहुंच गया. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में बेलनी पड़ी रोटियां, हलवाइयों ने की ऐसी डिमांड की करना पड़ा ये काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Niece, Rajpal Yadav Niece Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com