विज्ञापन

राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में बेलनी पड़ी रोटियां, हलवाइयों ने की ऐसी डिमांड की करना पड़ा ये काम

Rajpal Yadav News: राजपाल यादव की भतीजी की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक में एक्टर को रोटियां बेलते हुए देखा जा सकता है. 

राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में बेलनी पड़ी रोटियां, हलवाइयों ने की ऐसी डिमांड की करना पड़ा ये काम
राजपाल यादव का रोटी बेलते हुए वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले के कारण सुर्खियों में हैं. हालांकि अब वह जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं, जिसके बाद वह अपनी भतीजी की शादी का हिस्सा बने. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राजपाल यादव को रोटी बेलते हुए देखा जा सकता है. दरअसल, यह वीडियो एक्टर की भतीजी की शादी का है, जिसमें वह धोती कुर्ता पहने हलवाईयों के साथ रोटी बेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

राजपाल यादव को बेलनी पड़ी रोटियां

जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव भतीजी की शादी का हिस्सा बने थे, जिसके चलते वह शादी में शामिल हुए और सारी जिम्मेदारी संभाली. वहीं वायरल वीडियो में उन्हें रोटी बेलते हुए भी देखा जा सकता है. लेकिन इस किस्से के पीछे भी कहानी है. दरअसल, एक्टर की भतीजी की शादी में मौजूद हलवाइयों ने राजपाल यादव के साथ फोटो क्लिक करवाने की गुजारिश की, जिस पर एक्टर ने कहा कि वह ना सिर्फ फोटो खिचवाएंगे. बल्कि उनके साथ काम भी करेंगे. 

किताबें खरीदने के लिए दूध बेचते थे राजपाल यादव 

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV से खास बातचीत में एक्टर राजपाल यादव ने अपने स्कूल की झलक दिखाई. वहीं बताया कि वह बचपन में दूध बेचने जाते थे ताकि अपनी किताबें खुद खरीद सकें. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राजपाल यादव शाहजहांपुर के रहने वाले हैं. वहीं उन्होंने संविलियन विद्यालय कुण्डरा से पढ़ाई की है. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव की भतीजी की शादी में परोसे गए टेस्टी व्यंजन, गोल गप्पे, जलेबी, मसाला चाप, कढ़ाई पनीर समेत ढेरों डिश से हुआ बारातियों का स्वागत

फैंस का राजपाल यादव ने कहा शुक्रिया

जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने IANS से कहा, "मैं हमेशा न्यायालय की शरण में रहा हूं और आगे भी रहूंगा. हाईकोर्ट जो भी फैसला करेगा, उसका पूरी तरह पालन करूंगा. मैं अपने सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और आईएएनएस के जरिए पूरे देश-दुनिया, सिनेमा जगत और आम लोगों तक संदेश पहुंचाना चाहता हूं कि जिन लोगों ने सोशल मीडिया या अन्य तरीकों से मेरा साथ दिया, आशीर्वाद दिया और मदद की, मैं उन्हें तहे दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं. मुझे हमेशा विश्वास था कि पूरा देश, भारतीय सिनेमा, और लाखों लोग मेरे साथ हैं. यह साथ जीवन भर रहेगा. भारतीय सिनेमा मेरी कर्मभूमि है. इसी के माध्यम से मुझे दुनिया भर में काम करने का मौका मिला. सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने मेरा साथ दिया, सबका शुक्रिया."

राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला 

एक्टर राजपाल यादव पर 9 करोड़ का कर्ज होने का दावा है. दरअसल, उन्होंने यह फिल्म अता पता लापता को प्रोड्यूस करने के लिए लिया था. लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई और कर्जे में डूब गई. हालांकि एक्टर ने कुछ कर्ज चुका दिया था. लेकिन कुछ अमाउंट दे दिया गया था. लेकिन फिर केस कोर्ट पहुंच गया. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में सलमान खान के गाने पर उड़ाया गरदा, धोती-कुर्ता में ताबड़तोड़ डांस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Video, Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com