राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता है. चॉकलेटी लुक और सुपरहिट फिल्मों के लिए मशहूर 'काका' से फैंस अटूट प्यार करते थे. हाल ही में एक्टर रजा मुराद ने राजेश खन्ना के बारे में याद किया. रजा के राजेश से कफी अच्छे संबंध थे. उन्होंने लगातार 15-16 हिट फिल्में दी थीं. रजा ने बताया कि कैसे 'काका' का दिल सोने का था और वह अपने दोस्तों को बंगले उपहार में दिया करते थे. सुपरस्टार को फिल्मों के सेट पर देर से पहुंचने की भी आदत थी. 60 के दशक के अंत और 70 के दशक की शुरुआत में राजेश खन्ना ने सुपरहिट फिल्में दीं और उस समय उनकी देश भर में लोकप्रियता थी. एएनआई के साथ एक बातचीत में रजा ने बताया कि 'काका' कभी भी सेट पर समय के पाबंद नहीं होते थे. सेट पर अन्य कलाकारों को इंतजार करना पड़ता था क्योंकि राजेश 5 से 7 घंटे बाद आते थे.
रजा ने बताया कि शूटिंग सेट रद्द हो जाते थे और सभी को मानसिक रूप से तैयार रहना पड़ता था कि राजेश कभी समय पर नहीं आ पाएंगे. रजा ने बताया कि 'काका' एक बड़े दिल वाले व्यक्ति थे."उनका अपना लाइफस्टाइल था. पैकअप के बाद उनके घर में रोज़ दावत होती थी. वह बहुत बड़े दिल वाले आदमी थे, खिलने, पिलाने में. अपने दोस्तों को बंगले गिफ्ट किए हैं, गाड़ियां गिफ्ट की हैं. पार्टियां चलती थीं. सुबह 6 बजे सोते थे. दोपहर 1-2 बजे उठते थे. फिर तैयार होके शाम को 3-4 बजे जाते थे.
रजा ने एक दिलचस्प किस्सा बताया. एक फिल्म की शूटिंग के दौराम "स्टूडियो ऑफ़िस से काफ़ी दूर था और एक बार राजेश खन्ना, जिन्हें निर्देशक 'पिंटू' भी कहते थे. फ़ोन कॉल अटेंड करने चले गए, जिससे देरी हो गई. ऋषिकेश मुखर्जी नाराज़ हो गए क्योंकि इससे निर्माता का पैसा बर्बाद हो रहा था और जब अमिताभ बच्चन भी फ़ोन कॉल पर पकड़े गए, तो निर्देशक को बहुत गुस्सा आया." मुखर्जी राजेश और अमिताभ पर भड़क उठे और उन्हें याद दिलाया कि सेट पर हर मिनट की देरी से प्रोडक्शन को 4,000 रुपये का नुकसान हो रहा है. उन्होंने काका और बिग बी को सख्त लहजे में कहा था कि जब तक गाने की शूटिंग पूरी नहीं हो जाती, कोई भी सेट छोड़कर नहीं जा सकता.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं