लेजेंड्री पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के बेटे शाहजमां अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, हाल ही में वह एक प्रस्तुति के दौरान अपनी दमदार गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध करते हुए नजर आए. क्लिप में शाहजमां मंच पर कव्वाली पेश करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि सिंगिंग से प्रभावित होकर राहत फतेह अली खान गर्व से उनका एक्साइटेड होते और तालियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोग रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं.
पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शाहजमां स्टेज पर कव्वाली गाते और हार्मोनियम बजाते हुए नजर आ रहे हैं. ऑडियंस में बैठे राहत फतेह अली, जो म्यूजिक की दुनिया में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं. वह अपने बेटे की परफॉर्मेंस से खुश होते हुए नजर आ रहे हैं और तालियां बजाते हुए दिख रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया. एक यूजर ने लिखा, पहले नुसरत साहब के साथ राहत होता था. अब राहत के साथ उनका बेटा. लेकिन नुसरत फतेह अली खान को कोई नहीं पार कर सकता है. पहला और हमेशा लेजेंड. दूसरे यूजर ने लिखा, राहत नहीं चाहत का बेटा लग रहा है. तीसरे यूजर ने लिखा, गा रहा है डरा रहा है. चौथे यूजर ने लिखा, ये क्या था. पांचवे यूजर ने लिखा, गाना गा रहे हो या डरा रहे हो.
बता दें, इससे पहले शाहजमां अपने पिता राहत फतेह अली खान के साथ बर्मिंघम में शो के दौरान साथ में परफॉर्मेंस देते हुए नजर आए थे. वहीं उनकी परफॉर्मेंस को फैंस का खूब प्यार मिला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं