नुसरत फतेह अली खान को पूरी दुनिया कव्वाली के शहंशाह के तौर पर याद करती है. उनको इस दुनिया से गए ढाई दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है. उनकी आवाज की ताजगी आज भी कानों को सुकून देती है. उनकी गाई हुई कव्वालियां आज भी ऐसी लगती हैं कि सामने बैठकर सुन रहे हों. नुसरत फतेह अली खान साहब उन सिंगर्स में से एक थे जिन्हें कोई सरहद नहीं बांध पाई थी. नई पीढ़ी को कव्वाली के फन से रूबरू कराने वालों में नुसरत फतेह अली खान का नाम सबसे ऊपर है. जिनके भतीजे हैं राहत फतेह अली खान. नुसरत फतेह अली खान ही राहत फतेह अली खान के गुरु भी थे. उनके निधन के बाद जब राहत फतेह अली खान को पहली बार मंच पर गाने का मौका मिला तब वो फूट फूट कर रो दिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फूट फूट कर रोए राहत फतेह अली खान
राहत फतेह अली खान का एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो मंच पर बैठ कर कव्वाली गा रहे हैं. इंस्टाग्राम हैंडल के कैप्शन के मुताबिक राहत फतेह अली खान का नुसरत फतेह अली खान के जाने के बाद ये पहला कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली गाते गाते राहत फतेह अली खान फूट फूट कर रो पड़े. पहले तो उन्होंने बीच में गाना ही रोक दिया और रोते रहे. फिर खुद पर काबू रखते हुए उन्होंने गाना शुरू कर दिया. लेकिन आंखों से आंसू लगातार बहते रहे.
नुसरत फतेह अली खान के वारिस
आपको बता दें कि नुसरत फतेह अली खान ने बहुत शिद्दत से राहत फतेह अली खान को कव्वाली गाना सिखाया था. बहुत कम उम्र से ही राहत फतेह अली खान उनके साथ मंच पर कव्वाली गाने लगे थे. कहा जाता है कि नुसरत फतेह अली खान की ये आखिरी ख्वाहिश थी कि उनके भतीजे राहत फतेह अली खान को ही उनका वारिस चुना जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं