विज्ञापन

Ragini MMS 3: हॉरर मूवी 'रागिनी एमएमएस 3' की तैयारियां शुरू, तमन्ना संग रोमांस फरमाएंगे आमिर खान के बेटे जुनैद! Exclusive

Ragini MMS 3: हॉरर मूवी रागिनी एमएमएस 3 पर बड़ा ऐलान हो गया है. फिल्म को फ्रेडी और खूबसूरत जैसी फिल्मों के निर्देशक डायरेक्ट करने जा रहे हैं. जबकि तमन्ना और जुनैद का रोमांस भी नजर आएगा. जुनैद आमिर खान के बेटे हैं.

Ragini MMS 3: हॉरर मूवी 'रागिनी एमएमएस 3' की तैयारियां शुरू, तमन्ना संग रोमांस फरमाएंगे आमिर खान के बेटे जुनैद! Exclusive
Ragini MMS 3 Update: रागिनी एमएमएस 3 में आमिर खान के बेटे जुनैद और तमन्ना भाटिया की बनी जोड़ी

एकता कपूर की हॉरर-एरोटिक फ्रैंचाइजी रागिनी एमएमएस फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह है बड़े-बड़े नाम. फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि रागिनी एमएमएस 3 में आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आ सकते हैं. यही नहीं, फिल्म में उनकी हीरोइन कौन होगी, इसको लेकर भी खुलासा हो चुका है. फिल्म में तमन्ना भाटिया जुनैद खान के साथ नजर आएंगे. यही नहीं फिल्म को फ्रेडी और खूबसूरत जैसी फिल्मों के डायरेक्टक शशांका घोष डायरेक्ट करने जा रहे हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com