Ragini MMS 3 Update: रागिनी एमएमएस 3 में आमिर खान के बेटे जुनैद और तमन्ना भाटिया की बनी जोड़ी
एकता कपूर की हॉरर-एरोटिक फ्रैंचाइजी रागिनी एमएमएस फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह है बड़े-बड़े नाम. फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि रागिनी एमएमएस 3 में आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आ सकते हैं. यही नहीं, फिल्म में उनकी हीरोइन कौन होगी, इसको लेकर भी खुलासा हो चुका है. फिल्म में तमन्ना भाटिया जुनैद खान के साथ नजर आएंगे. यही नहीं फिल्म को फ्रेडी और खूबसूरत जैसी फिल्मों के डायरेक्टक शशांका घोष डायरेक्ट करने जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं