विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2025

सनी देओल की फिल्म को सिनेमाघरों में टक्कर देगी रांझणा, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2025 का पहला मुकाबला

रांझणा पहली साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है. रांझणा के फिर से रिलीज होने की जानकारी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर सिनेमा ने इंस्टाग्राम पर पर दी है.

सनी देओल की फिल्म को सिनेमाघरों में टक्कर देगी रांझणा, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2025 का पहला मुकाबला
सनी देओल की फिल्म को सिनेमाघरों में टक्कर देगी रांझणा
नई दिल्ली:

इन दिनों कई बॉलीवुड फिल्मों में रिलीज किया जा रहा है. कई फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं. अब सिनेमाघरों में 12 साल पुरानी एक कल्ट फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी सुर्खियां बटोरी थी. इस फिल्म का नाम रांझणा है. रांझणा 28 फरवरी को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म में धनुष, अभय देओल और सोनम कपूर जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. 

रांझणा पहली साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है. रांझणा के फिर से रिलीज होने की जानकारी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर सिनेमा ने इंस्टाग्राम पर पर दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'कुछ प्रेम कहानियां दोबारा देखने लायक होती हैं!" फिल्म के फैंस को पीवीआर आईनॉक्स सिनेमा में कहानी को फिर से जीने का मौका मिलेगा. हैरान कर देने वाले बात यह है कि रांझणा की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म घातक से होने वाली है. 

सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्री, अमरीश पुरी, डैनी डेन्जोंगपा स्टारर फिल्म घातक 28 फरवरी 2025, शुक्रवार के दिन बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज की जाएगी. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. घातक की ट्रीट के लिए दर्शक भी बहुत उत्साहित है, वैसे भी आजकल बड़े पर्दे पर फिल्में की री-रिलीज का क्रेज बढ़ता जा रहा है. घातक साल 1996 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raanjhanaa, Movie Raanjhanaa, Raanjhanaa Box Office Collection, Raanjhanaa Earnings, Raanjhanaa Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com