विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2025

पुष्पा-3 से पहले बॉक्स ऑफिस पर होगा साउथ का दूसरा धमाका! प्रोड्यूसर्स दो बड़े एक्टर्स को लाए साथ

अभी तक फिल्म की डीटेल्स सीक्रेट रखी हैं लेकिन माहौल में जबरदस्त हलचल है. प्रशांत नील की दमदार स्टोरीटेलिंग और जूनियर NTR की तगड़ी मौजूदगी इस फिल्म को इंडियन सिनेमा में एक नया बेंचमार्क देने वाली है.

पुष्पा-3 से पहले बॉक्स ऑफिस पर होगा साउथ का दूसरा धमाका! प्रोड्यूसर्स दो बड़े एक्टर्स को लाए साथ
NTR लेकर आ रहे हैं नई धांसू फिल्म
Social Media
नई दिल्ली:

दर्शकों के चहेते जूनियर NTR अब प्रशांत नील और माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर एक बड़ी फिल्म करने जा रहे हैं. इसका फिलहाल नाम NTRNeel रखा गया है. जूनियर NTR 22 अप्रैल से शूटिंग शुरू करने वाले हैं. इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस का क्रेज जबरदस्त है. शूटिंग के लिए रवाना होते हुए जूनियर NTR की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "द हंट बिगिंस…🔥🔥 मैन ऑफ मासेस @jrntr 22 अप्रैल से शूटिंग के लिए निकल चुके हैं 💥💥 अब मचने वाला है तगड़ा तूफान 🌋"

हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की डीटेल्स सीक्रेट रखी हैं लेकिन माहौल में जबरदस्त हलचल है. प्रशांत नील की दमदार स्टोरीटेलिंग और जूनियर NTR की तगड़ी मौजूदगी इस फिल्म को इंडियन सिनेमा में एक नया बेंचमार्क देने वाली है. इसके अलावा जूनियर NTR देवारा: पार्ट 1 की धमाकेदार सफलता के बाद एक बार फिर वापसी कर रहे हैं. ये फिल्म 2024 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनी थी. इसे जापान में भी रिलीज किया गया जहां दर्शकों से इसे जबरदस्त प्यार मिला है.

इसके साथ ही प्रशांत नील भी सालार: पार्ट 1 – सीजफायर जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर देने के बाद इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ-साथ ओटीटी पर भी सुपरहिट रही और साल भर टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रही.

प्रेस्टीजियस माइथ्री मूवी मेकर्स और NTR आर्ट्स के बैनर तले बन रही ये फिल्म KGF जैसी फिल्मों के स्तर की एक भव्य सिनेमाई पेशकश होने वाली है. इस प्रोजेक्ट को कल्याण राम नंदमुरी, नवीन येरनेनी, रवि शंकर यलमांचिली और हरी कृष्णा कोसराजू मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. प्रशांत नील की दमदार स्टोरीटेलिंग और जूनियर NTR की जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के साथ ये फिल्म एक्शन सिनेमा की परिभाषा बदलने और इंडस्ट्री में नए बेंचमार्क सेट करने की तैयारी में है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Junior NTR, Junior NTR Movies, Junior NTR Songs, Junior NTR Body, Junior NTR Weight Loss, Junior NTR Age, Junior NTR Wife, Junior NTR Kids, Junior NTR Income, Junior NTR Networth, Junior NTR Father, Junior NTR Family, Junior NTR Fat To Fit, Junior NTR Transformation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com