विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2019

Video: फिल्म प्रमोशन करने पहुंची ये एक्ट्रेस लगी नाचने तो दिलजीत दोसांझ बोले- क्या क्या करना पड़ता है...

पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) 'शड़ा' फिल्म में एक साथ नजर आएंगे, और नीरू बाजवा का ये वीडियो तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है.

Video: फिल्म प्रमोशन करने पहुंची ये एक्ट्रेस लगी नाचने तो दिलजीत दोसांझ बोले- क्या क्या करना पड़ता है...
'शड़ा' (Shadaa) का प्रमोशन करने पहुंची नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) का वीडियो वायरल
  • फिल्म 'शड़ा' का प्रमोशन करने पहुंचे दिलजीत और नीरू
  • प्रमोशन के दौरान ही नीरू बाजवा ने किया गिद्दा
  • नीरू बाजवा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

पंजाब के मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और उनकी को-एक्ट्रेस नीरू बाजवा  (Neeru Bajwa) इन दिनों अपनी फिल्म 'शड़ा' (Shadaa) के प्रमोशन में जुटे हैं. 21 जून को रिलीज होने वाली फिल्म  'शड़ा' में पंजाब के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) की जोड़ी देखने को मिलेगी. इन दिनों दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस नीरू बाजवा अपनी अपमकमिंग फिल्म  'शड़ा'  के प्रमोशन में लगे हुए हैं. अपनी फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा एक वीडियो दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जिसमें नीरू बाजवा गिद्दा करती दिखाई दे रही हैं. नीरू बाजवा का ये वीडियो फिल्म प्रमोशन के दौरान का है.

कपिल शर्मा ने सलमान से पूछा 'कैटरीना के कितने हैं भाई-बहन' मिला ऐसा जवाब लगने लगे ठहाके- देखें Video

पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ  (Diljit Dosanjh) और एक्ट्रेस नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) इन दिनों अपनी फिल्म 'शड़ा' (Shadaa) का प्रमोशन कर रहे हैं. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए दिलजीत दोसांझ ने लिखा 'ओये होये होये.. क्या क्या करना पड़ता है फिल्म को प्रमोट करने के लिए, क्वीन नीरू बाजवा.' दिलजीत दोसांझ द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में नीरू बाजवा रेड टॉप और व्हाइट स्कर्ट में नजर आ रही हैं. स्ट्रेट बालों के साथ उनका लुक वीडियो में काफी जबरदस्त है. दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपने गानों से सबका दिल जीता है तो वहीं एक्ट्रेस नीरू बाजवा  (Neeru Bajwa) ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है.

'मैंने प्यार किया' में सलमान खान के साथ हिट रही थी जोड़ी, अब ऐसी लाइफ जीती हैं ये एक्ट्रेस- देखें Video

बता दें कि नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म 'शड़ा' (Shadaa)  21 जून को रिलीज होने जा रही है. पंजाबी में 'शड़ा' का मतलब कुंआरा होता है. कुछ दिन पहले फिल्म शड़ा का ट्रेलर और सॉन्ग यूट्यूब पर खूब वायरल हुए थे. सॉन्ग और ट्रेलर में नीरू बाजवा और दिलजीत दोसांझ की कैमेस्ट्री भी शानदार लग रही थी. इस फिल्म से पहले नीरू बाजवा ने 'लौंग लाची' गाने के जरिए भी खूब धूम मचाई थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neeru Bajwa, Diljit Dosanjh, Shadaa, Punjabi Actress Neeru Bajwa, Neeru Bajwa Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com