प्रभास की आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई लेकिन सालार, प्रोजेक्ट के जैसे फिल्मों से प्रभास के पास मौका है कि वे फैन्स के दिमाग से आदिपुरुष की कड़वी यादें मिटा दें. खासतौर पर प्रोजेक्ट के को लेकर फैन्स में खासी एक्साइटमेंट है क्योंकि इस फिल्म से अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इस फिल्म के नाम और प्लॉट को लेकर चल रही चर्चा के बीच फिल्म मेकर्स ने एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है. प्रभास और 'प्रोजेक्ट के' की प्रोडक्शन कंपनी वैजयंती मूवीज़ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में पोस्टर रिलीज किया. इस प्रोजेक्ट के साथ एक जानकारी दी गई है कि फिल्म की पहले झलक 21 जुलाई को देखने को मिलेगी.
पोस्टर में दो हाथ नजर आ रहे हैं. एक पर पट्टियां बंधी हैं और दूसरा हाथ किसी सुपर हीरो का लग रहा है. अब इस फिल्म में क्या है ये तो पहली झलक आने के बाद ही पता चल पाएगा. दोनों हाथों की जोरदार टक्कर पानी या धूल सी उड़ती दिख रही है. इन दोनों हाथों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं लेकिन इनका खुलासा भी शायद 21 जुलाई को हो.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2023 में दिखाई जाएगी प्रोजेक्ट-के की झलक
बता दें कि सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2023 एक कॉमिक बुक कन्वेंशन है. यह 1970 से हर साल होता है. इस साल प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण समेत प्रोजेक्ट-के की टीम लॉन्च इवेंट का हिस्सा बनेंगे. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में अपनी झलक दिखाने वाली पहली फिल्म होगी. वैरायटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म यूनिट एक पैनल की मेजबानी करेगी इसका नाम होगा 'दिस इज प्रोजेक्ट-के: फर्स्ट ग्लिम्प्स ऑफ इंडियाज माइथो-साइंस-फाई एपिक.'
इससे पता चलता है कि तीन टी यानी टीज़र, ट्रेलर और टाइटल रिवील करने के अलावा दर्शकों को प्रोजेक्ट-K की झलकियां भी मिलेंगी. SDCC कन्वेंशन 20 जुलाई से 23 जुलाई के बीच होने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं