विज्ञापन

Kill के बाद राघव जुयाल का नया स्वैग, भाई तेरा स्टार है का टीजर आउट, फैंस देखकर बोले- 'कड़क है भाई'

फिल्म बैड्स ऑफ बॉलीवुड के एक्टर राघव जुयाल की मच-अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का ऑफिशियल टीजर आउट हो चुका है. जिसे एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी किया है.

Kill के बाद राघव जुयाल का नया स्वैग, भाई तेरा स्टार है का टीजर आउट, फैंस देखकर बोले- 'कड़क है भाई'
Raghav juyal new movie teaser out
instagram

'किल' और 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' जैसी फिल्मों से बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके राघव जुयाल एक बार फिर थियेटर्स में धमाका करने को पूरी तरह तैयार हैं. राघव की मच-अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का पहला ऑफिशियल टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है.  एक्टर ने भी इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. साथ ही लिखा कि हीरो की एंट्री लेट हो सकती है, लेकिन निराश करने वाली कभी नहीं."

कॉमेडी, एक्शन और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का है डोज

टीजर के इंटरनेट पर आते ही सोशल मीडिया का पारा बढ़ गया है और राघव के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रज देखा जा रहा है. 2 मिनट के इस वीडियो को देखकर इतना तो तय है कि यह फिल्म कॉमेडी, एक्शन और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का एक कंप्लीट डोज होने वाली है.

मिलिए 'सुपर अल्ट्रा फ्यूचर स्टार' अजय सिंह से

फिल्म में राघव जुयाल अजय सिंह नाम के एक ऐसे क्रेजी लड़के का किरदार निभा रहे हैं. जो बेहद ओवरकॉन्फिडेंस है. जिसे खुद पर पूरा भरोसा है कि वह सुपरस्टार बनने के लिए ही पैदा हुआ है. चाहे लोग उसकी बात पर हंसें या मजाक उड़ाएं. अपने इसी अटूट भरोसे और बड़े सपनों के पीछे भागते अजय सिंह के उतार-चढ़ाव भरे सफर की एक बेहद मज़ेदार झलक इस टीजर में दिखाई गई है.

भाई तेरा स्टार है

Raghav juyal film teaser release
Photo Credit: instagram

रॉकिंग... रेबेल... आइकॉन... सुपर अल्ट्रा फ्यूचर..भाई तेरा स्टार है

टीजर की शुरुआत कुछ दमदार ओवर द टॉप शब्दों से होती है-"रॉकिंग... रेबेल... आइकॉन... सुपर अल्ट्रा फ्यूचर...". इन डॉयलॉग  के बाद जैसे ही राघव की पर्दे पर एंट्री होती है,उनके इस अलग अंदाज  फैंस को सोचने पर मजबूर कर देगा.  उसका किरदार खुद को किसी बड़े फिल्म स्टार से कम नहीं समझता और हर मौके पर हीरो जैसा बनने की कोशिश करता है.

फिल्म के पूरे टीजर में राघव जुयाल की  कॉमिक टाइमिंग,  उनके एक्सप्रेशन, डायलॉग बोलने का अंदाज और बॉडी लैंग्वेज पहले के टीजर से काफी बेहतरीन है. फिल्म के टीजर में कुछ एक्शन और इमोशनल पल भी देखने को मिलते हैं. जिसमें हंसी-मजाक के साथ ड्रामे का तड़का भी खूब होगा.

30 जुलाई को सिनेमाघरों में मचेगा गदर

फिल्म को ईस्टवुड पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन विवेक बी अग्रवाल ने किया, जब्कि फिल्म की कहानी विवेक बी अग्रवाल और सुदीप्तो सरकार ने मिलकर लिखी है. फिल्म के प्रोड्यूसर अवंतिका हरी, सुनील रूपाणी और विवेक बी अग्रवाल हैं. फिल्म को लेकर मेकर्स का वादा है कि दर्शकों को यह एक ऐसी एंटरटेनिंग कहानी लेकर आएगी जिसमें कई यादगार किरदार, मजेदार म्यूजिक और ढेर सारी कॉमेडी देखने को मिलेगी.फिल्म 'भाई तेरा स्टार है 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.  

यह भी पढ़ें: शादी को लेकर क्यों बेफिक्र है कृति सेनन, मिमी की शूटिंग पर लिया था लाइफ का सबसे बड़ा डिसीजन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raghav Juyal, Bads Of Bollwyood, Kill, Entertainmen News ,  Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com