विज्ञापन

'उन राक्षसों को मौत मिले’, श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप मामले में प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा और सोनू सूद ने की फांसी की मांग

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले से सीधे जुड़े कई होटल मालिकों और मैनेजरों को गिरफ्तार किया. इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है और बॉलीवुड से जुड़े लोग भी इसकी निंदा कर रहे हैं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं.

'उन राक्षसों को मौत मिले’, श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप मामले में प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा  और सोनू सूद ने की फांसी की मांग
13 साल की बच्ची से गैंगरेप मामले में मीरा चोपड़ा ने की फांसी की मांग
नई दिल्ली:

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल बच्ची के साथ दरिंदगी और हैवानियत की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. थाने में दर्ज हुए एफआईआर के मुताबिक, नाबालिग लड़की को पांच दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और 30 से ज्यादा लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया. यह भयानक घटना जिले के कई स्थानीय होटलों में हुई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले से सीधे जुड़े कई होटल मालिकों और मैनेजरों को गिरफ्तार किया. इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है और बॉलीवुड से जुड़े लोग भी इसकी निंदा कर रहे हैं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं.

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस की बहन एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने श्री गंगानगर की 13 साल की लड़की के साथ हुए गैंगरेप पर दुख और गुस्सा जाहिर किया है. मीरा ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और कहा कि उन्हें "शर्म आती है कि हम अपनी बेटियों को बचाने में नाकाम हो रहे हैं".

यह भी पढ़ें-  शिवांगी जोशी से डेटिंग के दौरान कुशाल टंडन ने श्रेया कालरा से किया था फ्लर्ट, सच अपनी जगह कायम रहता है 

उन्होंने X पर लिखा: "मैं उसके बारे में सोचना बंद नहीं कर पा रही हूं. तेरह साल की उम्र. एक बच्ची. 32 लोगों ने उसके साथ बर्बरता की. वह अपनी जिंदगी के लिए लड़ी... और आज, वह यह लड़ाई हार गई. कोई इसे कैसे समझ सकता है? किस तरह के राक्षस ऐसा करते हैं? कैसा समाज इसे होने देता है?" मीरा ने इसमें शामिल लोगों के लिए मौत की सजा की मांग की.

‘हम बेटियों को बचाने मे नाकाम'

उन्होंने आगे कहा, "ये लोग मौत की सजा के ही हकदार हैं. एक बच्ची के साथ इतनी बर्बरता वाले अपराधों के लिए हमारे न्याय तंत्र में सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उसे स्कूल, दोस्तों और सपनों के बारे में सोचना चाहिए था, न कि अपनी जिंदगी के लिए लड़ना चाहिए था. मुझे गुस्सा आ रहा है. मेरा दिल टूट गया है. और मुझे शर्म आती है कि हम अपनी बेटियों को बचाने में नाकाम हो रहे हैं."

सोनू सूद ने की फांसी की सजा की मांग

सोनू सूद ने कहा कि ‘आप का खून कैसे नहीं खौलता.?13 साल की उस मासूम की आत्मा को शांति मिले. जो भी इस मामले में दोषी हैं उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए.'

इसके पहले एक पोस्ट में सोनू ने लिखा, श्रीगंगानगर की भयानक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. एक 13 साल की लड़की के साथ बर्बरता की गई है. यह सुनकर मेरा खून खौल उठता है. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. कोई नरमी नहीं, कोई देरी नहीं. और कितनी मासूम जानें बर्बाद होंगी, तब जाकर हम कहेंगे कि अब बस बहुत हो गया? उस छोटी बच्ची और उसके परिवार के लिए मेरा दिल टूट गया है.

यह भी पढ़ें- 'डॉ. आरंभी' के जूनियर एक्टर संजीब सिंह की पेट्रोल पंप पर मौत, 13 घंटे लगातार काम करने के बाद बिगड़ी तबीयत

क्या है पूरा मामला

राजस्थान के श्री गंगानगर में 13 साल की लड़की की तस्करी की गई, उसे बंधक बनाया गया और पांच दिनों तक कई लोगों ने उसका यौन शोषण किया. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 8 जुलाई को श्री गंगानगर में 13 साल की लड़की के कथित गैंगरेप और तस्करी का गंभीर संज्ञान लिया और अधिकारियों को तेजी से जांच करने, जिम्मेदारी तय करने और बच्चों की सुरक्षा के तरीकों को मजबूत करने का निर्देश दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meera Chopra, Sri Ganganagar Gang Rape, Meera Chopra Career, Meera Chopra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com