इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफ को बेबाकी से जीना पसंद करती हैं. प्रियंका चोपड़ा खुलकर अपने दिल की बात कहती हैं. इन दिनों प्रियंका चोपड़ा मिर्जापुर के कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी से बेहद इंप्रेस नजर आ रही हैं. दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर पंकज त्रिपाठी के उस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसमे पंकज त्रिपाठी जिंदगी जीने के अपने फलसफे पर बातचीत कर रहे हैं. आपको बता दें कि इस इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने कहा था कि 'वो धीमी जिंदगी को जीना पसंद करते हैं और बिजी और रश लाइफ में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है'. इस वीडियो में पंकज ने जिंदगी के बारे में जो राय रखी है, उसे प्रियंका चोपड़ा ने काफी पसंद किया है.
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पंकज त्रिपाठी का वीडियो
आपको बता दें कि अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ एक बेफिक्र और शानदार जिंदगी जी रही प्रियंका खुद करियर और निजी लाइफ में एक बैलेंस बनाकर रखती आई हैं. वो कई मौकों पर कह चुकी हैं कि जिंदगी जीने का एक अच्छा नजरिया होना चाहिए. प्रियंका ने पंकज के उस वीडियो को अपनी वॉल पर शेयर करके कहा है कि वो पंकज त्रिपाठी की धीमी लाइफ जीने के नजरिए से पूरी तरह सहमत हैं और उन्होंने इस लाइफ को विजडम करार दिया है. प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में पंकज नीलेश मिश्रा के साथ बातचीत कर रहे हैं.
प्रियंका ने जॉब को लेकर कही थी ये बात
वीडियो में जब नीलेश मिश्रा लाइफ पर सवाल पूछते हैं तो पंकज कहते हैं - 'मैं जीवन में स्लो रहना चाहता हूं. ठहराव रहना चाहिए. क्यों भागना है. कहां भागना है. किधर उड़ के जाना है. हो जाएगा, सब हो जाएगा. इत्मीनान से सांस ले लो'. इसी बात को प्रियंका चोपड़ा ने इतना पसंद किया है कि इसे विजडम कहा है. उन्होंने इसके साथ फोल्डेड हैंड का इमोजी भी शेयर किया है. साथ ही उन्होंने इस बात के लिए पंकज त्रिपाठी को टैग भी किया है. आपको बता दें कि जब पिछली बार प्रियंका मुंबई आई थीं तो एक प्रोग्राम में उन्होंने कहा था कि उनकी जॉब ही उनके लिए सब कुछ नहीं है. उनकी जिंदगी में अभी भी बहुत कुछ करने के लिए है. उन्होंने कहा था कि मेरी जॉब बस मेरी जॉब ही है, वो मेरी जिंदगी का सब कुछ नहीं है. मैं खुद अपनी पहचान हूं. मैं वो करना चाहती हूं जिसे करने में अच्छा लगे. मेरी जॉब से मेरी पहचान करना गलत होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं