विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2019

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के परिवार में तीसरे सदस्य ने की एंट्री, क्यूट Photo और Video हुए वायरल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के परिवार में तीसरे सदस्य ने एंट्री ली है, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है.

Also Read in
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के परिवार में तीसरे सदस्य ने की एंट्री, क्यूट Photo और Video हुए वायरल
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) के परिवार में तीसरे सदस्य ने की एंट्री
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के परिवार में तीसरे सदस्य ने की एंट्री
  • प्रियंका चोपड़ा ने फोटो और वीडियो शेयर कर दी जानकारी
  • नए सदस्य को पाकर खुश नजर आईं एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की जोड़ी सबकी पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. बीते साल 1 दिसंबर को ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने शादी की थी, जिसकी फोटो और वीडियो ने सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचाया था. लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के परिवार में तीसरे सदस्य ने एंट्री ली है, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए फैमिली मेंबर की फोटो और वीडियो भी साझा की है, जिसने खूब धमाल मचाया है. 

अनुष्का शर्मा गाना गाकर डॉगी को कर रही थीं परेशान, तभी गुस्से में कर दिया अटैक और फिर...देखें Video

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) के परिवार का यह तीसरा सदस्य कोई और नहीं, बल्कि उनका पेट जीनो जोनास है. प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस पेट की फोटो और वीडियो भी शेयर की है, जिसमें वह निक जोनास के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है. जीनो जोनास की फोटो शेयर करते हुए देसी गर्ल ने लिखा, "इन लड़कों के साथ वापस आ गए. जीनो जोनास का घर में स्वागत है." फोटो के अलावा पीसी ने जीनो और निक का वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें जीनो निक के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इसे शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "सेम फ्रेम में इतने क्यूट लोग." बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के पास जीनो से पहले एक और पेट है, जिसका नाम उन्होंने डायना रखा था. 

महाराष्ट्र में बदला सियासी रुख तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बांधे शरद पवार की तारीफों के पुल, बोलीं- कमाल किता आपने


वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आखिरी बार 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं. इस फिल्म में प्रियंका के साथ एक्टर फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे. फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी. द स्काइ इज पिंक के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति चोपड़ा के साथ फ्रोजन 2 के हिंदी वर्जन के लिए डबिंग भी की थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nick Jonas, Priyanka Chopra Nick Jonas Third Family Member, Gino Jonas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com