विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2020

Priya Prakash Varrier ने जबरदस्त अंदाज में कराया फोटोशूट, बार-बार देखा जा रहा है Video

प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) ने हाल ही में ये फोटोशूट कराया है, जो सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहा है.

Priya Prakash Varrier ने जबरदस्त अंदाज में कराया फोटोशूट, बार-बार देखा जा रहा है Video
प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव नजर आ रही हैं. उनका फैशन स्टाइल लोगों को खूब ध्यान खींचता है. आंख के एक इशारे से पूरे देश की धड़कन बन जाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) नियमित अंतराल पर अपने फोटोशूट और वीडियो शेयर करती रहती हैं. प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier Video) ने फिर से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जबरदस्त अंदाज में फोटोशूट कराती दिख रही हैं.

अजय देवगन की बेटी न्यासा ने फ्रेंड्स के साथ यूं किया डांस, वायरल हुआ Video

प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) के स्टाइल को हमेशा की तरह लोग इस बार भी खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने इस वीडियो को अपन ऑफिशिल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है: "डिजाइनर और स्टाइलिस्ट असानिा नाजरिन." प्रिया प्रकाश वारियर के इस वीडियो को महज एक घंटे में 52 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. प्रिया प्रकाश वारियर को सोशल मीडिया सेंसेशन भी कहा जाता है और इसकी मिसाल उनके वायरल वीडियो हैं.

सुहाना खान ने ब्लैक ड्रेस में शेयर की सेल्फी, अमिताभ बच्चन की नातिन नाव्या ने कहा- बंद करो...देखें Photo

प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) ने 'विंक और फायर गन' के इशारे से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल की थी. वीडियो और फोटो आने के बाद प्रिया प्रकाश वारियर की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ी कि इंस्टाग्राम पर उनके 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे. प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म 'ओरू अदार लव' में सराहा गया था. हालांकि, वह जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priya Prakash Varrier, Priya Prakash Varrier Video, Priya Prakash Varrier Pics, Priya Prakash Varrier Photoshoot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com