विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2020

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने Emiway Bantai के गाने पर दिया गजब का एक्सप्रेशन, देखें Video

प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (yuvika chaudhary) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने Emiway Bantai के गाने पर दिया गजब का एक्सप्रेशन, देखें Video
प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (yuvika chaudhary)
  • प्रिंस नरूला और युविका का वीडियो हुआ वायरल
  • प्रिंस नरूला और युविका ने Emiway Bantai के गाने पर दिया गजब का एक्सप्रेशन
  • युविका चौधरी का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टीवी के जाने-माने कपल प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (yuvika chaudhary) दोनों ही सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और अकसर फैन्स के बीच वीडियो और फोटो शेयर करते हैं. हाल ही में युविका चौधरी ने प्रिंस नरूला (Prince Narula) के साथ एक वीडियो शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों Emiway Bantai का गाने Khatam Hue Waande  पर खूबसूरत एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रहे हैं. टीवी के इस खूबसूरत कपल के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

वायरल हो रहे वीडियो में युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) और प्रिंस नरूला (Prince Narula)  का लुक देखने लायक है. प्रिंस बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं, युविका हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. युविका ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. 

गौरतलब है कि प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने युविका चौधरी से 12 अक्टूबर 2018 को शादी की थी. बता दें कि प्रिंस और युविका की नजदीकियां बिग बॉस सीजन 9 के दौरान बढ़ी थी. दोनों बतौर कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा थे.. प्रिंस रोडीज और स्प्लिट्सविला शो के विनर रह चुके हैं. प्रिंस युविका के साथ नच बलिए जैसे टीवी रिएलिटी शोज़ में भी भाग ले चुके हैं. प्रिंस को टीवी के रिएलिटी शोज़ का 'किंग' कहा जाता है तो वहीं युविका पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prince Narula, Prince Narula Yuvika Chaudhary, Prince Yuvika Chemistry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com