विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2021

ऋचा चड्डा को यूजर ने दिया जवाब, कहा- आप की फिल्म नहीं देखूंगा, प्रकाश राज बोले- 'है हिम्मत...'

ऋचा चड्डा (Richa Chadha) ने यूजर के उस ट्वीट पर जवाब दिया है, जिसमें उसने कहा कि आगे से आपकी फिल्म नहीं देखूंगा. प्रकाश राज (Prakash Raj) ने भी इस संबंध में अपना रिएक्शन दिया है.

ऋचा चड्डा को यूजर ने दिया जवाब, कहा- आप की फिल्म नहीं देखूंगा, प्रकाश राज बोले- 'है हिम्मत...'
प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ऋचा चड्डा (Richa Chadha) के ट्वीट पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्डा (Richa Chadha) सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. वो सभी समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. ऋचा चड्डा (Richa Chadha) ने हाल ही में किसानों के समर्थन में एक ट्वीट किया था, जिसपर यूजर्स ने खूब रिएक्शन दिया. ऋचा चड्डा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने उन्हें ये तक कह दिया कि अब वो आगे से उनकी कोई भी फिल्म और वेब सीरीज नहीं देखेंगे. ऋचा चड्डा ने इस यूजर के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है और कहा कि कि आप क्या खाना खाना बंद कर सकते हैं. क्योंकि किसान नहीं तो अन्न नहीं. ऋचा चड्डा के इस जवाब पर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने भी रिएक्शन दिया है.

प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ऋचा चड्डा (Richa Chadha) के ट्वीट पर लिखा: 'है हिम्मत हैशटैग बस पूछ रहा हूं.' बता दें कि ऋचा चड्डा ने यूजर्स के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा: "किसानों के संकट के बारे में मेरे ट्वीट से चाचा को बहुत परेशानी हो रही है, कोई उनसे पूछे कि क्या वह खाना खाना बंद कर सकते हैं. किसान नहीं तो अन्न नहीं. #BoycottFood. है हिम्मत?" ऋचा चड्डा ने इस तरह यूजर को जवाब दिया है.

बता दें कि ऋचा चड्डा (Richa Chadha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह हर अहम मसले पर अपनी राय रखती हैं और कई मौकों पर उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन वह बेबाकी के साथ अपनी बात कहने से पीछे नहीं हटती हैं. हाल ही में ऋचा चड्ढा की फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' भी रिलीज हुई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Raj, Prakash Raj Tweet, Richa Chadha, Richa Chadha Tweet, Farmers Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com