विज्ञापन

दिशा पाटनी ने खार वेस्ट में किराए पर दिया अपना लग्जरी फ्लैट, जानें कितना मिलेगा हर महीने किराया ?

दिशा पाटनी अपनी मुंबई में एक प्रॉपर्टी को किराए पर चढ़ाई है. एक्टर ने शहर के पॉश इलाके खार वेस्ट में अपना शानदार फ्लैट किराए पर दिया है. वह उन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गई हैं जो मुंबई के तेजी से बढ़ते रेंटल मार्केट से कमाई कर रहे हैं.

दिशा पाटनी ने खार वेस्ट में किराए पर दिया अपना लग्जरी फ्लैट, जानें कितना मिलेगा हर महीने किराया ?
दिशा पाटनी ने खार वेस्ट में किराए पर दिया अपना लग्जरी फ्लैट
नई दिल्ली:

दिशा पाटनी अपनी फिल्मों के अलावा अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी आए दिन चर्चा में रहती हैं. अब वह अपनी मुंबई में एक प्रॉपर्टी को किराए पर चढ़ाने को लेकर चर्चा में आई हैं. एक्टर ने शहर के पॉश इलाके खार वेस्ट में अपना शानदार अपार्टमेंट किराए पर दिया है. इसके साथ ही, वह उन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गई हैं जो मुंबई के तेजी से बढ़ते रेंटल मार्केट से कमाई कर रहे हैं.

यह अपार्टमेंट 1,000 वर्ग फुट से ज्यादा बड़ा है

जैपकी (Zapkey) से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, दिशा ने खार वेस्ट में एक प्रीमियम रेजिडेंशियल टॉवर, रुस्तमजी पैरामाउंट में अपना अपार्टमेंट किराए पर दिया है. लीव-एंड-लाइसेंस एग्रीमेंट 1 जून, 2026 को रजिस्टर किया गया था और यह 24 महीनों तक लागू रहेगा. बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों में से एक पर स्थित यह अपार्टमेंट 1,000 वर्ग फुट से ज्यादा बड़ा है और इसे कमलाबेन मंगलभाई गुर्जर को किराए पर दिया गया है. रेंटल एग्रीमेंट की शुरुआत 2.85 लाख के मासिक किराए से होती है.

यह भी पढ़ें- धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह ने खरीदी महंगी स्पोर्ट्स कार, कीमत इतनी की दिल्ली-एनसीआर में आ जाएं 1-1 करोड़ के 6 फ्लैट

डॉक्यूमेंट्स से यह भी पता चलता है कि किरायेदार ने 8.55 लाख की सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा की है, जो तीन महीने के किराए के बराबर है. एग्रीमेंट में पहले साल के बाद किराए में 5% की बढ़ोतरी का प्रावधान भी है. इसका मतलब है कि दूसरे साल के दौरान मासिक किराया बढ़कर लगभग 2.99 लाख हो जाएगा. रेंटल शर्तों के अनुसार, इस डील से दिशा को दो साल की अवधि में लगभग 71 लाख की कमाई होने की उम्मीद है.

यह अपार्टमेंट 'रुस्तमजी पैरामाउंट' का हिस्सा है, जो कीस्टोन रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (जिसे रुस्तमजी ग्रुप के नाम से जाना जाता है) का एक लग्जरी प्रोजेक्ट है. इस प्रोजेक्ट में 3BHK और 4BHK घर हैं और यहां मिनी थिएटर, स्पा और सैलून, बैंक्वेट हॉल, बिजनेस सेंटर और स्काई लाउंज जैसी शानदार सुविधाएं भी मौजूद हैं. 2021 में, रानी मुखर्जी ने इस कॉम्प्लेक्स में 1,485 स्क्वेयर फीट का अपार्टमेंट 7.12 करोड़ में खरीदा था.

यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई कंगना रनौत की फिल्म, जानें चौथे दिन कितनी हुई कमाई

बता दें कि सिर्फ दिशा ही ऐसी बॉलीवुड स्टार नहीं हैं जो रियल एस्टेट से कमाई कर रही हैं. पिछले कुछ सालों में, अमिताभ बच्चन, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर और सलमान खान जैसे सेलेब्रिटीज ने मुंबई में अपनी रिहायशी और कमर्शियल प्रॉपर्टीज को किराए पर दिया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Latest News, Disha Patani News, Disha Patani Hit Movies, Disha Patani Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com