प्रभास (Prabhas) 'बाहुबली' की रिलीज के बाद से ही भारतीय सिनेमा में अपनी भव्यता के कारण खूब चर्चा बटोर रहे हैं. उसके बाद, उन्होंने कई भाषाओं में केवल पैन भारतीय फिल्मों पर काम किया है. सिर्फ यही नहीं, उनकी लोकप्रियता और स्टारडम इस स्तर पर पहुंच गई है कि इसने उन्हें एकमात्र ऐसा अभिनेता बना दिया है जो उत्तर और दक्षिण में एक जैसी ओपनिंग दे सकते हैं. प्रभास (Prabhas Charging Rs 100 Crore For a Movie) की आखिरी पैन इंडियन फिल्म 'साहो' ने हिंदी बाजारों में बड़ी शुरुआत की थी. अब तो खबर आ रही है कि वह एक फिल्म के 100 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं, और इस तरह वह कमाई के मामले में शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार को पीछे छोड़ चुके हैं.
Prabhas ने खरीदी छह करोड़ रुपये की आलीशान कार, सड़क पर यूं दौड़ाई- देखें Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब सूत्र बता रहे हैं कि प्रभास (Prabhas) सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं. उन्होंने बताया, 'प्रभास एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं, जो आज इस तरह के पारिश्रमिक की कमान संभालने की स्थिति में हैं. 100 करोड़ उनके लिए बिल्कुल जायज है क्योंकि वह अपनी प्रत्येक फिल्म के साथ अपने निर्माताओं के लिए बहुत अधिक कमा रहे हैं. वह दर्शकों को अपनी तरफ़ खींच रहे हैं और इसलिए इकोनॉमिक्स पूरी तरह से समर्थन कर रहा है.'
वास्तव में, न केवल भारतीय दर्शक, बल्कि सीमाओं के पार भी प्रभास (Prabhas) के प्रशंसकों की एक सेना है. प्रभास अपनी आगामी रिलीज के लिए तैयार है, जो एक अन्य बड़ा बहुभाषी पैन इंडियन प्रोजेक्ट है, जिसकी घोषणाओं को अभी से दर्शकों से विनम्र प्यार मिल रहा है. उनकी आगामी फिल्म 'राधे श्याम' में अभिनेता लगभग एक दशक के बाद लवर बॉय के किरदार में नज़र आएंगे, जहां वह पूजा हेगड़े से रोमांस करते हुए दिखाई देंगे. 'मिर्ची', 'डार्लिंग' इत्यादि जैसी उनकी पिछली रोमांटिक फिल्मों के बाद, प्रभास को एक बार फिर रोमांटिक शैली में देखना मज़ेदार होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं