बाहुबली फेम एक्टर प्रभास (Prabhas) के होली के मौके पर कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं. खबर आ रही है कि प्रभास ने लेम्बोर्गिनी एवेनटेडर रोडस्टर (Lamborghini Aventador Roadster) कार खरीदी है. इस आलीशान कार की कीमत सुर्खियों में है और इस कार की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. प्रभास (Prabhas) की लेम्बोर्गिनी एवेनटेडर रोडस्टर की कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है. यही नहीं, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सड़क पर इस आलीशान कार को दौड़ा रहे हैं.
Rebel Star #Prabhas bought a brand new @Lamborghini Aventador S Roadsterpic.twitter.com/RLJ3ImSKc6
— Prabhas (@PrabhasRaju) March 28, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रभास की नई कार (Prabhas New Car)
बाहुबली एक्टर प्रभास (Prabhas) की कार की तस्वीरें और वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किए गए हैं. फैन्स जानकारी दे रहे हैं कि प्रभास ने लग्जरी कार खरीदी है. यही नहीं, एक वीडियो में यही कार हैदराबाद की सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि प्रभास ने यह कार पिता सूर्य नारायण राजू के जन्मदिन के मौके पर खरीदी है. उनके पिता का निधन 12 फरवरी, 2010 में हुआ था.
#Prabhas First Ride on New Lamborghini
— Prabhas Trends ™ (@TrendsPrabhas) March 28, 2021
pic.twitter.com/xBWVzYcBcH
Prabhas anna unveiling the car#Prabhas pic.twitter.com/cxsphLq0A5
— Prabhas Trends ™ (@TrendsPrabhas) March 28, 2021
प्रभास की फिल्में (Prabhas Upcoming Films)
प्रभास (Prabhas) की फिल्मों की बात करें तो आने वाले दिनों में वह जोरदार धमाका करने वाले हैं. प्रभास की आने वाली फिल्मों में ओम राउत की 'आदिपुरुष (Adipurush)' शामिल है जबकि वह रोमांटिक फिल्म 'राधे श्याम (Radhe Shyam)' में भी नजर आएंगे. इसके अलावा नाग अश्विन की अगली फिल्म में भी प्रभास हैं जिसमें दीपिका पादुकोण उनके साथ लीड रोल में हैं. केजीएफ के डायरेक्टर प्रशाांत नील के साथ वह 'सालार (Salaar)' फिल्म में काम कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं