विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2020

पूजा भट्ट ने शराब छोड़ने की चौथी सालगिरह मनाई, लिखा- 'संयम के आज चार साल हो गए...'

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने बुधवार को शराब की लत छोड़ने की चौथी सालगिरह मनाई.

पूजा भट्ट ने शराब छोड़ने की चौथी सालगिरह मनाई, लिखा- 'संयम के आज चार साल हो गए...'
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt)
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने बुधवार को शराब की लत छोड़ने की चौथी सालगिरह मनाई. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह जीवन के प्रति आभारी है जिसने उन्हें इस लत को छोड़ने की ताकत दी. पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने अपनी बात कहने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और गुलाबी आसमान वाली तस्वीर साझा करते हुए कहा कि यह पुरानी जीवनशैली त्यागने की सालगिरह है जब वह शहर के बार में समय व्यतीत करती थीं.

रामगोपाल वर्मा ने शेयर किया फिल्म 12 O'Clock का फर्स्ट लुक, इस अंदाज में दिखे मिथुन चक्रवर्ती

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने ट्वीट किया, "संयम के आज चार साल हो गए. इससे पहले गुलाबी शैम्पेन, माल्ट और शहर की भीड़ होती थी. अब यह गुलाबी आसमान और शहरों से दूर एकांत सड़के हैं. यह कितनी समृद्ध करने और तीव्र यात्रा है."

हिना खान ने शॉर्ट ब्लू स्ट्राइप ड्रेस में दिखाया स्टाइलिश अंदाज, खूब वायरल हो रहीं Photos

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने कहा, "जीवन और अलौकिक शक्तियों के प्रति आभार जिन्होंने मुझ पर नजर रखी, सच्चा बनाए रखा और कमजोरियों के प्रति मजबूत बनाए रखा." उल्लेखनीय है कि पूजा भट्ट अपनी शराब की लत पर खुलकर बात करती हैं और उन्होंने कहा था कि वह इस नशे को छोड़ना चाहती है क्योंकि उन्हें इसकी लत लग गई है और वह स्वयं इसे स्वीकार करती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pooja Bhatt, Pooja Bhatt Tweet, Pooja Bhatt Post, Pooja Bhatt On Quitting Alcohol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com