विज्ञापन

जब बॉबी देओल के प्यार में पड़ गई थीं पूजा भट्ट, अब बोलीं- उनके साथ रहना जादुई अनुभव था

सालों बाद पूजा भट्ट ने बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए उन्हें मैजिकल इंसान बताया. दिलचस्प बात यह है कि रिश्ता होने के बावजूद दोनों कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए.

जब बॉबी देओल के प्यार में पड़ गई थीं पूजा भट्ट, अब बोलीं- उनके साथ रहना जादुई अनुभव था
जब बॉबी देओल के प्यार में पड़ गई थीं पूजा भट्ट

बॉलीवुड में अक्सर प्रेम कहानियां फिल्मों के सेट पर शुरू होती हैं और फिर पर्दे से बाहर भी चर्चा में रहती हैं. लेकिन पूजा भट्ट और बॉबी देओल की कहानी थोड़ी अलग रही. दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब रहे, प्यार भी हुआ, रिश्ता भी रहा, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि दर्शकों को उन्हें कभी एक ही फिल्म में देखने का मौका नहीं मिला. अब सालों बाद पूजा भट्ट ने बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते को याद किया है. उन्होंने बॉबी को "मैजिकल" इंसान बताया और कहा कि उनके साथ बिताया गया समय उनकी जिंदगी के सबसे खास दौरों में से एक था. हालांकि रिश्ता क्यों टूटा, इस सवाल पर उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा.

'बॉबी से प्यार न हो, ऐसा कैसे हो सकता है?'

हाल ही में एक बातचीत के दौरान जब पूजा भट्ट से बॉबी देओल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना झिझक कहा कि आखिर उनसे प्यार न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. पूजा ने माना कि दोनों रिश्ते में थे और वह उनकी जिंदगी का बेहद खूबसूरत दौर था. उनके मुताबिक, बॉबी सिर्फ अच्छे एक्टर नहीं, बल्कि शानदार इंसान भी हैं. पूजा भट्ट ने बताया कि समय के साथ दोनों की जिंदगी अलग दिशाओं में आगे बढ़ गई. हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि वह आज बैठकर यह चर्चा नहीं करना चाहतीं कि उनका रिश्ता क्यों खत्म हुआ था. अभिनेत्री का कहना था कि कुछ रिश्तों को सम्मान के साथ याद करना ज्यादा जरूरी होता है.

ये भी पढ़ें: राम चरण के विदेशी बॉडीगार्ड की फीस सुन रह जाएंगे शॉक्ड, रोजाना के करता है इतने लाख चार्ज

सबसे दिलचस्प बात, साथ में एक भी फिल्म नहीं

पूजा भट्ट 90 के दशक की बड़ी अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं. वहीं बॉबी देओल ने 1995 में 'बरसात' से बॉलीवुड में एंट्री की और जल्द ही लोकप्रिय सितारों में शामिल हो गए. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि रिश्ता होने के बावजूद दोनों कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए. शायद यही वजह है कि उनकी प्रेम कहानी पर्दे से ज्यादा पर्सनल जिंदगी की चर्चाओं में याद की जाती है.

'एनिमल' में बॉबी को देखकर खुश हुईं पूजा

पूजा भट्ट ने बॉबी देओल की हालिया सफलता की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिल्म 'एनिमल' में बॉबी का काम उन्हें बेहद पसंद आया था. यहां तक कि उन्होंने कहा कि उनके लिए बॉबी ने फिल्म में सबसे ज्यादा असर छोड़ा. वो बॉबी के करियर में आई नई सफलता से बेहद खुश हैं. बॉबी देओल ने साल 1996 में तान्या देओल से शादी की थी और आज उनके दो बेटे हैं. वहीं पूजा भट्ट ने 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए. आज दोनों सितारे अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन साफ है कि इतने साल बाद पूजा भट्ट अपने पुराने रिश्ते को कड़वाहट के साथ नहीं, बल्कि एक अच्छी याद की तरह देखती हैं.

खास बात यही रही कि पूजा ने पुराने रिश्ते पर कोई सनसनीखेज खुलासा नहीं किया. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि ये रिश्ता बहुत दूर चल नहीं पाया, लेकिन जिस तरह उन्होंने बॉबी देओल के बारे में बात की, उससे साफ है कि कुछ रिश्ते काफी समय बीतने के बाद भी यादों में हमेशा सम्मान के साथ बने रहते हैं.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Pooja Bhatt, Bobby Deol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com